कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नगर परिषद द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर सहित जगदीश गाड, सीताराम, रामू, रमेश चंद भार्गव, मेवाराम, बालाजी हजारी, ईश्वर नायक, कानाराम, महेंद्र चारण और राम अवतार लाटा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने इस विकास कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में एक सामुदायिक हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और वार्ड के लोगों को बड़ा लाभ होगा। अंत में वार्डवासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
