कुचामन के वार्ड 4 स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 लाख रुपए के सामुदायिक हॉल का भूमि पूजन, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार
कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नगर परिषद द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सामुदायिक भवन सामाजिक,…
