सोशल मीडिया के जरिए समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली मारवाड़ी ‘भुआजी’ फेम शोभा मुथा का कुचामन में भव्य स्वागत

कुचामन सिटी। सोशल मीडिया पर अपने हास्य और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े वीडियो के जरिए पहचान बना चुकीं मारवाड़ी ‘भुआजी’ फेम सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शोभा मुथा के कुचामन आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कुचामन विकास समिति (कुविस) के तत्वावधान में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साह देखने लायक रहा। कुचामन विकास समिति के प्रकाश दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा मुथा इन दिनों कुचामन प्रवास पर हैं। सोमवार को जब वे समिति कार्यालय पहुंचीं, तो समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश…

Continue reading

बाबा साहेब जयंती के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन कुचामन में रक्तदान शिविर आयोजित, 164 यूनिट रक्त संग्रहित

कुचामन सिटी में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पहली बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर के साथ हुई। भीम युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 164 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कोठारी भवन, स्टेशन रोड पर आयोजित इस शिविर में राजकीय ब्लड सेंटर एवं श्याम ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला। शिविर का आयोजन भीम युवा शक्ति…

Continue reading

डीडवाना कुचामन कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में बड़ा विस्तार: अब्दुल वहीद बडगूजर बने कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मिलेगा नया जोश

डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाध्यक्ष इरशाद खान दौलतपुरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियां की हैं, जिनमें कुचामन के अब्दुल वहीद बडगूजर mको कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है । अब्दुल वहीद बडगूजर की नियुक्ति ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है। वे ऐसे परिवार से आते हैं, जो वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से जुड़ा रहा है।…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 4 स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 लाख रुपए के सामुदायिक हॉल का भूमि पूजन, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी के वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नगर परिषद द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विजय सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के सामुदायिक भवन सामाजिक,…

Continue reading

कुमावत प्रजापत समाज के सेमिनार ‘आग़ाज़-2’ में युवाओं को मिला सफलता का मंत्र

कुचामन सिटी के कुमावत समाज भवन में कुम्हार–कुमावत प्रजापत समाज द्वारा आयोजित ‘आग़ाज़-2’ मोटिवेशन सेमिनार ने युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में नव चयनित एवं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों—कुलदीप कुमावत, शिवराज, संगीता, जयंत प्रजापत, जयेश प्रजापत, प्रमोद और विकास घोड़ेला सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan