साल 2028 में हनुमान बेनीवाल की सरकार बने, इसी संकल्प के साथ निकली वाहन यात्रा — तेजाजी महाराज से मांगा आशीर्वाद


साल 2028 में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की राजस्थान में सरकार बनने के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं ने आस्था और उत्साह से भरी एक भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मिंडा से प्रारंभ होकर सुरसुरा स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के धाम तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धोक लगाकर विजय और जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा।


इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता मालीराम बिजारणिया, सोहनलाल ओला, पहलाद, निर्मल चौधरी, फूलचंद ओला सहित उनकी पूरी टीम ने किया। वाहन यात्रा के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के झंडे लहराते रहे और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने तेजाजी महाराज के समक्ष प्रार्थना की कि 2028 में पार्टी की सरकार बने, सभी कार्यकर्ताओं पर कृपा बनी रहे और प्रदेश के किसान भाई खुशहाल रहें।
यात्रा जब नारायणपुरा तिराहे पर पहुंची तो कुचामन सिटी की टीम ने जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तजनों और कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम में पार्टी टीम के बजरंग शेषमा, रणजीत पोषक, मनोज मंडावरा, रामनिवास पोषक, महेंद्र स्योर, सुखराम कड़वा, सुंडाराम देवासी, रुपाराम आवला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में राजनीतिक संकल्प के साथ-साथ धार्मिक आस्था और संगठनात्मक एकजुटता की झलक साफ दिखाई दी।

error: News 1 Rajasthan