“श्री कुचामन पुस्तकालय कार्यकारिणी ने नव नियुक्त सभापति सुरेश सिखवाल का किया भव्य स्वागत”
कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुरेश सिखवाल का स्वागत करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को श्री कुचामन पुस्तकालय कार्यकारिणी की ओर से परिषद परिसर में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। पुस्तकालय पदाधिकारियों ने किया सम्मान स्वागत करने वालों में पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कुमार पारीक, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कालीचरण व्यास, एडवोकेट अर्जुन कुमावत, मुरारी गौड़, विमल पारीक और सुनील माथुर शामिल रहे। सभी ने सभापति सिखवाल का अभिनंदन किया। आयुक्त व पार्षदों का भी…
