पुण्यतिथि पर उमड़ा सेवा का सैलाब, खारिया में 152 यूनिट रक्तदान
कुचामन सिटी। स्वर्गीय ठाकुर साहब मोहब्बत सिंह जी खारिया की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ठा. उदय सिंह खारिया एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी…
