लायंस क्लब कुचामन सिटी ने की नए सत्र की भव्य शुरुआत — यज्ञ, गौसेवा और सम्मान समारोह से भरा सेवा संकल्प
लायंस क्लब कुचामन सिटी ने वर्ष 2025-26 के नए सत्र की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा, सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों के साथ की। परंपराओं के अनुरूप क्लब के सदस्यों ने गायत्री पूजन और यज्ञ का आयोजन कर सत्र की मंगल शुरुआत की। अध्यक्ष बाबूलाल मानधनिया की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सचिव निखित मदान, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, श्यामसुंदर खोखरिया, मुकेश कुमावत, प्रगति मदान और शकुंतला मानधनिया सहित अनेक सदस्यों ने आहुतियाँ अर्पित कीं और सत्र की सफलता की कामना की। गौसेवा और वृक्षारोपण से…
