लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी राजस्थान जूनियर बास्केटबॉल टीम, डीडवाना में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में डीडवाना शहर के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय खेल प्रांगण और पिलती स्कूल मैदान पर राजस्थान की जूनियर बास्केटबॉल टीमों का प्रशिक्षण शिविर जोर-शोर से जारी है। यही टीमें आगामी 2 से 9 सितम्बर तक पंजाब के लुधियाना में होने वाली 75वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक राजेश नेनावटी (भीलवाड़ा) और हरजिंद्र…

Continue reading

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जैन समाज ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया भगवती संवत्सरी महापर्व जैन समाज ने परम पावन भगवती संवत्सरी महापर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थानीय जैन भवन में किया। इस अवसर पर साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जी सहित अन्य साध्वी वृंद ने प्रवचन, वाचन और भक्ति गीतिकाओं के माध्यम से समाजजनों को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। “क्षमा से सजता है जीवन” – साध्वी श्री…

Continue reading

1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को, शेरानी आबाद में “जश्न-ए-आमद-ए-रसूल”होगा ऐतिहासिक

माह-ए-रबीउल अव्वल का चांद नज़र आते ही मुसलमानों के दिलों में रूहानी खुशियों का आलम छा गया है। आगामी 5 सितंबर को पूरे प्रदेश में 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी अदब और मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में शेरानी आबाद और आसपास के इलाक़ों में जश्न की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और हर गली-मोहल्ला सजने-संवरने लगा है। हर और “नात-ए-पाक” की सदाएं गूंज रही है, घरों की छतों पर हरे झंडे लहरा रहे हैं और बाज़ारों में रंग-बिरंगी लाइटों की चमक से माहौल…

Continue reading

रतनगढ़ में होगा सामाजिक चिन्तन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला – कुचामन से भी पहुंचेगे सैकड़ों समाजबंधु

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कामगार समाज द्वारा 31 अगस्त 2025, रविवार को रतनगढ़ में “सामाजिक चिन्तन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेठ भंवरलाल बुढ़मल दुगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम, लिंक रोड रतनगढ़ में प्रातः 9:15 बजे से शुरू होगा। प्रतिभा सम्मान मेले में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, IIT, GATE,…

Continue reading

निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुँचे आसिफ खान, 3 सितम्बर को होगी अगली सुनवाई

कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने अगली तारीख 3 सितम्बर तय की है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि क्या उस दिन आसिफ खान को स्थगन आदेश (Stay Order) मिल पाएगा कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज मंगलवार को…

Continue reading

“शहर को स्वच्छ रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी” — सभापति सुरेश सिखवाल।लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया स्वागत, स्वच्छता अभियान में सहयोग का दिया आश्वासन

“शहर को स्वच्छ रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी” — सभापति सुरेश सिखवाल लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने किया स्वागत, स्वच्छता अभियान में सहयोग का दिया आश्वासन कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति पद की कमान संभालने के बाद सुरेश सिखवाल के अभिनंदन का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लॉयन्स क्लब के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संरक्षक लॉयन पवन जैन, पूर्व अध्यक्ष लॉयन पवन सांभरवाला,…

Continue reading

जिला कलेक्टर की पहल : निराश्रित गोवंश से मुक्त होने वाला प्रदेश का पहला जिला बनेगा डीडवाना–कुचामन

जिला कलेक्टर की पहल : निराश्रित गोवंश से मुक्त होने वाला प्रदेश का पहला जिला बनेगा डीडवाना–कुचामन जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने तय किया बड़ा लक्ष्य डीडवाना–कुचामन जिला अब प्रदेश का पहला ऐसा जिला बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जहां निराश्रित गोवंश की समस्या पूरी तरह समाप्त होगी। हाल ही में जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक आए गोवंश से हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत के बाद जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने इस दिशा में ठोस…

Continue reading

रायपुर में सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, डीडवाना-कुचामन से भी रहे प्रतिनिधि शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 अगस्त 2025 को रायपुर के श्री जैनम मानस भवन में भव्य रूप से आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऊदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर तथा राजस्थान से संयोजक व रूपनगढ़ निवासी प्रवासी व्यवसायी सुरेन्द्र पाटनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 650 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजस्थान से पाँच प्रतिनिधि शामिल, डीडवाना-कुचामन से दो पदाधिकारी रहे सक्रिय महामंत्री अखिलेश…

Continue reading

खेल दिवस पर निकलेगी विशाल “रन डीडवाना – फिट डीडवाना” रैली

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को डीडवाना में भव्य “रन डीडवाना – फिट डीडवाना” रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीकांत क्लब और नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि यह रैली खेलों के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर निकाली जाएगी। उनकी स्मृति में देशभर में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। रैली सांय 5 बजे सुभाष सर्किल से प्रारंभ होकर 7 डी मार्ग…

Continue reading

भाडासर को मिली बड़ी सौगात: विधायक यूनुस खान ने किया 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाडासर में आज विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। क्षेत्र केविधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान ने अपने विधायक विकास कोष से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास किया। यह भवन भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भादवी बीज पर रखी विकास की नींव कार्यक्रम का शुभारंभ लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस भादवी बीज के पावन अवसर पर हुआ। विधायक यूनुस खान…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan