नन्ही रोजेदार आलिजा रंगरेज का पहला रोजा, घर परिवार में छाया खुशी का माहौल

कुचामन सिटी के गुलाब बाड़ी क्षेत्र में रविवार को एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब कासिम रंगरेज की पाँच वर्षीय बेटी आलिजा रंगरेज ने रमजान माह के चौथे रोजे के दिन अपने जीवन का पहला रोजा रखा। इतनी छोटी उम्र में इबादत के प्रति यह लगन पूरे परिवार और मोहल्ले के लिए गर्व का क्षण बन गई।सुबह सहरी के समय घर में खास तैयारी की गई। आलिजा भी परिवार के साथ उत्साहपूर्वक जागी और रोजा रखने की नीयत की। परिजनों ने उसे…

Continue reading

पाँच साल के आहिल जिन्दरान ने रखा पहला रोजा

कुचामन सिटी में रमजान की रौनक के बीच एक ऐसी प्यारी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। शहर के निवासी यूसुफ जिन्दरान के महज पाँच वर्षीय बेटे आहिल जिन्दरान ने चौथे रोजे के दिन रविवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखकर सबको प्रभावित किया। इतनी छोटी उम्र में इबादत के प्रति यह लगाव लोगों के लिए सुखद आश्चर्य का विषय बन गया। सुबह जब घर में सहरी की तैयारियां चल रही थीं, तब आहिल भी अपने परिवार के…

Continue reading

सात साल के मोहम्मद आबिद ने दिखाया सब्र और इबादत का जज़्बा ,रखा पहला रोजा

कुचामन सिटी के कृषि मंडी क्षेत्र के निवासी हुसैन लीलगर नेता के सात वर्षीय बेटे मोहम्मद आबिद ने रमजान के पाक महीने में अपना पहला रोजा रखकर परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। छोटी सी उम्र में इतना बड़ा संकल्प लेना हर किसी के लिए प्रेरणादायक बन गया।सुबह सहरी के वक्त घर में रूहानी माहौल था। परिवार के सदस्यों ने आबिद को जगाया। उसने पूरे उत्साह के साथ सहरी की और रोजा रखने की नीयत की। दादा हाजी अहमद लीलगर ने उसे दुआ…

Continue reading

मारोठ में एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी, डीजल भी उड़ा ले गए चोर; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी

डीडवाना – कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सोलाया पंचायत के जिनवार डारा का बास में अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, जाते-जाते चोर गांव में खड़ी एक निजी स्कूल बस से करीब 10 हजार रुपये का डीजल भी निकाल ले गए।सुबह करीब 5 बजे जैसे ही चोरी की खबर गांव में फैली, लोग घरों से बाहर…

Continue reading

नन्हे रोजेदार मोहम्मद अनस का पहला रोजा बना मिसाल, परिवार और क्षेत्रवासियों ने की सराहना

कुचामन सिटी के वेस्ट गेट क्षेत्र में उस समय रूहानी माहौल देखने को मिला जब स्थानीय निवासी सलीम मणियार और मलका बानो के 7 वर्षीय पौत्र मोहम्मद अनस ने रमजान के पवित्र महीने के तीसरे रोजे के दिन अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। इतनी कम उम्र में अनस का यह संकल्प हर किसी के लिए प्रेरणादायक बन गया। अनस के पिता मोहम्मद यूसुफ और अम्मी नर्गिस बानो ने बताया कि अनस ने खुद ही रोजा रखने की इच्छा जताई थी। परिवार ने पहले उसे…

Continue reading

“जब असलम रख सकते हैं रोजा, तो हम क्यों नहीं?” — स्वस्थ होकर भी रोजा नहीं रखने वाले लोगों के लिए आईना बने कुचामन सिटी के असलम टाक

कुचामन सिटी के गुलजारपुरा मोहल्ले से इन दिनों एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो यह साबित करती है कि इबादत के लिए जिस्म नहीं, जज़्बा चाहिए। जन्म से दिव्यांग असलम टाक रमजान के पाक महीने में जिस संकल्प और लगन के साथ रोजे रख रहे हैं, वह न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि हर इंसान के लिए प्रेरणा बन गया है। शारीरिक सीमाएं, लेकिन इरादा फौलादी असलम टाक के दोनों हाथ और पैर पूरी तरह विकसित नहीं हैं। वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए…

Continue reading

प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए एरीना सोकर अकादमी की टीम रवाना, राजस्थान का मान बढ़ाने का लिया संकल्प

डीडवाना। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित एरीना सोकर अकादमी की बालिका फुटबॉल टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। अकादमी के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।यह प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के नानू गांव में 21 फरवरी से 22 फरवरी तक दो दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न होगी, जिसमें राज्यभर से महिला फुटबॉल टीमें अपना…

Continue reading

सादगी की शहनाई, संस्कारों की जीत — डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर किया आदर्श विवाह

आज के दौर में जहां शादियां लाखों रुपये की फिजूलखर्ची और दहेज की कुरीति में उलझती जा रही हैं, वहीं आदर्श नगर डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपनी शादी में दहेज लेने से साफ इनकार करते हुए मात्र एक रुपया और नारियल स्वीकार कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। उनका विवाह मेड़ता रोड की कंचन के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं,…

Continue reading

रमजान के पहले जुमे पर कुचामन सिटी की मस्जिदों में उमड़ा ईमान का सैलाब

कुचामन सिटी में मुकद्दस रमजान महीने के पहले जुमे पर शुक्रवार को शहर भर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह नजर आया और जैसे ही अजान की सदाएं बुलंद हुईं, मस्जिदों की ओर लोगों का रुख बढ़ता चला गया।शहर की सबसे प्रमुख मस्जिद मिर्जा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नईमी ने अदा कराई। नमाज से पहले उन्होंने रमजान की फजीलत, बरकत और रहमत पर विस्तार से तकरीर की। अपने बयान में…

Continue reading

नन्हे रोजेदार सारिम ने रखा पहला रोजा, परिवार और मोहल्ले ने बढ़ाया हौसला

कुचामन सिटी के खान मोहल्ला निवासी मोहम्मद रफीक खान ‘नेताजी’ के 6 वर्षीय दोहिते सारिम खान ने रमजान के पवित्र महीने के पहले जुमे के मौके पर अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर सभी को भावुक कर दिया। इतनी कम उम्र में रोजा रखने का उसका संकल्प पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सारिम ने सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत की और पूरे दिन सब्र और इबादत के साथ वक्त गुजारा। उसके पिता मोइन खान ने बताया कि “सारिम ने खुद…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan