विवाह वर्षगांठ को बनाया पर्यावरण पर्व:भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल राजोरिया ने विवाह वर्षगांठ पर लगाए पौधे,

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल अभियान के तहत बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा कुचामन शहर अध्यक्ष कमल राजोरिया ने अपनी 28वीं विवाह वर्षगांठ को पर्यावरण समर्पित करते हुए 56 छायादार और फूलदार पौधे लगाकर एक अनूठी मिसाल पेश की। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर के एक पार्क में उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि हर एक पौधा किसी न किसी अतिथि या परिजन के नाम से रोपित किया गया, ताकि ये पौधे न केवल…

Continue reading

गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान – अंकित शर्मा बने गऊ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष

गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए, गऊ रक्षा दल राजस्थान ने कुचामन सिटी के कुकनवाली गांव के युवा गौभक्त अंकित शर्मा को डीडवाना-कुचामन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें गऊ रक्षा दल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज एवं जिला प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ द्वारा सौंपी गई। गौ माता की सेवा में निरंतर सक्रिय गौरतलब है कि अंकित शर्मा पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ माता की सेवा, संरक्षण व उपचार…

Continue reading

“रूपपुरा में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल: राजपूतों ने दलित दूल्हे की निकलवाई बिंदोरी!”36 कौम ने मिलकर दिया समरसता का संदेश

कुचामन सिटी के रूपपुरा गांव में रविवार को एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी घटना ने सामाजिक सौहार्द की नई इबारत लिखी। यहां राजपूत समाज ने दलित युवक मनोज मेघवाल की शादी के मौके पर दूल्हे की बिंदोरी निकालकर जातिगत भेदभाव को चुनौती देते हुए समानता का अनूठा उदाहरण पेश किया। यह आयोजन स्थानीय नेताओं, धार्मिक गुरुओं और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने गांव को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना दिया। धार्मिक प्रेरणा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम इस पहल की नींव डेढ़ साल पहले…

Continue reading

“कुचामन की सरज़मीं पर फिर गूंजा सौहार्द का पैग़ाम:हिंदू बहनों ने रचाई मुस्लिम महिलाओं की हथेलियों पर मोहब्बत की मेंहदी”

राजस्थान के कुछ क्षेत्रों के साथ देश के कई इलाकों में जहां एक ओर धार्मिक तनाव की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी से दिल को छू लेने वाली एक मिसाल सामने आई है, जो भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की सच्ची तस्वीर पेश करती है। शुक्रवार को, ईद-उल-अजहा (7 जून, शनिवार) की पूर्व संध्या पर शहर के सेवा समिति आयुर्वेदिक औषधालय के पास स्थित एमडी एकेडमी में एक विशेष आयोजन हुआ, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस आयोजन में…

Continue reading

विश्व साइकिल दिवस पर कुचामन में प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर कदम: प्लॉगिंग अभियान के जरिए किया कचरा संग्रहण

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर कुचामन सिटी में बरगद संरक्षण संस्थान की और से मंगलवार सुबह एक विशेष प्लॉगिंग अभियान का आयोजन किया गया, जिसने ना सिर्फ स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम भी साबित हुआ। सुबह 6 बजे, स्थानीय खेल स्टेडियम के बाहर जमा हुए प्रतिभागी साइकिलों से पहुंचे और प्लॉगिंग की गतिविधि में भाग लिया। प्लॉगिंग एक अभिनव अवधारणा प्लॉगिंग एक अभिनव अवधारणा है, जिसमें जॉगिंग और कूड़ा उठाने को एक साथ जोड़ा जाता है।…

Continue reading

चमकते फल, छिपा ज़हर! केमिकल से पकाए फल बन सकते हैं बीमारियों की वजह

गर्मी के इस मौसम में मीठे फलों के पीछे छिपे ज़हर से सावधान रहने की ज़रूरत है। डीडवाना – कुचामन जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत फलों की गुणवत्ता की जांच शुरू की है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कुचामन सिटी का दौरा कर ,यहां बने फलों के कोल्ड स्टोरेज काऔचक निरीक्षण कर कोल्ड स्टोरेज से फल के नमूने लिए और केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर कड़ी आपत्ति जताई। डीडवाना – कुचामन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Continue reading

प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी की ओर एक कदम: लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का जागरूकता अभियान

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी में लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, वरिष्ठ सदस्य लॉयन मुरलीधर गोयल, विष्णु मोयल, तथा लियो क्लब के सचिव लियो कुणाल शर्मा ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के अंतर्गत क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान और उसके पर्यावरण…

Continue reading

कुचामन में जीव दया सेवा समिति ने शुरू किया शीतल जल मंदिर, समिति ने गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों ने जीता दिल

जीव दया सेवा समिति कुचामन सिटी द्वारा रविवार को सामाजिक सेवा और पशु कल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत शाकंभरी माता गौशाला, स्टेशन रोड पर गौमाता को हरा चारा खिलाने और चींटियों को कीड़ी नाल में अन्न अर्पण से हुई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत बुढसू रोड पर पौधों को टैंकर से पानी पिलाया गया, और हनुमानपुरा से पदमपुरा रोड के 5 किमी जंगल क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए पानी की…

Continue reading

कुचामन के भंवर अली खान बने कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,जिम्मेदारी को बताया जनसेवा का अवसर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ को एक नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर कुचामन सिटी के भंवर अली खान को प्रदेश महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भंवर अली खान की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। और नव नियुक्त महासचिव को पूरे जिले और प्रदेशभर से बधाई संदेशों का तांता लग गया। नई जिम्मेदारी को…

Continue reading

कुचामन सिटी में 10 अगस्त को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

: समाज में आपसी समरसता और विवाह योग्य युवक-युवतियों को उचित मंच प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री यादें माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जो परबतसर में आयोजित हुआ, उस पावन अवसर पर हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया । निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को कुचामन सिटी में शिव मंदिर परिसर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसमें कुम्हार कुमावत प्रजापत समाज सामाजिक चेतना मंच, जिला डीडवाना-कुचामन की अहम…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan