डीडवाना में GST बचत उत्सव, दरों में कटौती से हर वर्ग को मिलेगा फायदा
डीडवाना नगर परिषद सभागार में GST बचत उत्सव (GST 2.0) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में GST दरों में की गई ऐतिहासिक कटौती को जनता तक पहुँचाने और उसका अधिकतम लाभ दिलाने की अपील की गई। इस अपील को डीडवाना के व्यापारियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे प्रचारित करने और ग्राहकों तक सीधा लाभ पहुँचाने की वचनबद्धता जताई। कार्यक्रम में सरकार की ओर से सहायक आयुक्त राज्य कर मकराना विजय चौधरी, JCTO प्रहलाद सिंह, वरिष्ठ सहायक असगर अली…
