मरीजों की सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं – चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
कुचामन में चिकित्सा मंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत, अस्पताल के विस्तार व सुधार को लेकर हुई चर्चा कुचामन सिटी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह खींवसर का शुक्रवार को प्रवास के दौरान होटल करणीफोर्ट आगमन हुआ, जहां कुचामन के चिकित्सक, केमिस्ट और सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर साफा व माला पहनाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और इसे कुचामन के चिकित्सा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संवाद का अवसर भी माना गया।…
