कुचामन पुलिस की कार्रवाई: मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल सिंह ने यह कार्रवाई अंजाम दी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सरहद श्रवणपुरा से रामनिवास और सुमेरराम को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 3.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।…

Continue reading

ओमान में भारत की ओर से फीबा एशियन लीगल कमेटी में शामिल होंगे RBA अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़, खेल जगत में खुशी की लहर

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष और डीडवाना के निवासी एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ आगामी 27 नवंबर को मस्कट, ओमान में आयोजित होने वाली फीबा एशियन लीगल कमेटी की अहम बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (FIBA) के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें एशिया के कई देशों के प्रतिनिधि बास्केटबॉल से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी और तकनीकी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि इस बैठक के लिए…

Continue reading

रुलानिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट: जीतू चारण फिर से पुलिस रिमांड पर, रविन्द्र सिंह भेजा गया जेल

कुचामन सिटी के बहुचर्चित कारोबारी रमेश रुलानिया हत्याकांड में पुलिस जांच एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गई है, आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कुचामन पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू चारण और उसके सहयोगी रविन्द्र सिंह को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने केस की गंभीरता और लंबित पूछताछ को देखते हुए जीतू चारण को 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया, जबकि दूसरे आरोपी रविन्द्र सिंह को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत से…

Continue reading

जाकिर हुसैन गैसावत को मिली डीडवाना–कुचामन कांग्रेस की कमान, कहा–“नए जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता

राजस्थान में कांग्रेस संगठन ने नए जिलों के गठन के बाद जिला प्रभारी संरचना को भी पूरी तरह नया रूप दे दिया है। इसी क्रम में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को डीडवाना–कुचामन जिले का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में मजबूत पकड़ और लंबे समय से सक्रिय नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले गैसावत अब नए जिले में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई वर्षों तक नागौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे जाकिर हुसैन गैसावत को…

Continue reading

रुलानिया हत्याकांड के आरोपी जीतू चारण को फॉलो करना पड़ा भारी: कुचामन पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार,

कुचामन सिटी के बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीतू चारण को सोशल मीडिया पर फॉलो करने और उसका महिमामंडन करने वालों के खिलाफ डीडवाना–कुचामन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सोशल मीडिया पर जीतू चारण को फॉलो कर रहे थे और उनकी गतिविधियाँ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान संदिग्ध पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत डीडवाना – कुचामन पुलिस लगातार उन लोगों की पहचान…

Continue reading

गहरे कुएं में उतरकर महिला की जान बचाने वाले सिपाही गोपाल लाल जाट को राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी का सलाम—झाझड़ो की ढाणी का बेटा बना बहादुरी की मिसाल

नावां विधानसभा क्षेत्र का नाम एक बार फिर बहादुरी की वजह से सुर्खियों में है। यहां झाझड़ो की ढाणी निवासी और जयपुर पुलिस में तैनात सिपाही गोपाल लाल जाट ने अपने साहस और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक महिला की जान बचाकर सबका दिल जीत लिया।कालवाड़ इलाके में एक महिला 130 फीट गहरे कुएं में गिर गई थी। आसपास अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाया गया । पुलिस टीम के साथ पहुंचे सिपाही गोपाल लाल जाट ने हालात के मद्देनजर बिना एक…

Continue reading

नावां में सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बवाल तेज: महिलाओं की पुलिस से झड़प, दो चोटिल—स्थानीय निवासी बोले, “नियमों को रौंदकर काम क्यों?”

नावां शहर में खसरा नंबर 1174 पर शुरू किए गए 425 करोड़ रुपये के सोलर प्लांट को लेकर जारी विरोध आज गुरुवार को और उग्र हो गया। बीहड़ बचाओ आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएँ रास्तों पर उतर आए और सोलर कंपनी के वाहनों को घेर लिया। इसी दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और बहसबाजी हो गई, जिसमें दो महिलाएँ चोटिल भी हो गईं। मौके पर तनाव काफी देर तक बना रहा। नियम विरुद्ध काम नहीं होने देंगे”—लोगों…

Continue reading

परबतसर में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, नशा कारोबार बंद करवाने की मांग पर दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परबतसर उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक नशे का आदी युवक शहर में नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा बंद करवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर करीब 2 बजे युवक रस्सी लेकर टंकी पर चढ़ा और ऊपर से सुसाइड की धमकी देते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थिति गंभीर…

Continue reading

कुचामन की हेमलता का RPSC सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में हुआ चयन

कुचामन सिटी के नया शहर निवासी हेमलता, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। हेमलता, श्री राजकुमार एवं सुलोचना रामचंद्रका की सुपुत्री हैं। हेमलता ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राइवेट टीचर के रूप में कार्यरत रहते हुए हासिल की। व्यस्त दिनचर्या और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार किया। उनकी इस सफलता ने न केवल माता-पिता और परिवार…

Continue reading

रमेश रूलानिया हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: मामले का मास्टरमाइंड जीतू चारण और साथी रविंद्र सिंह गिरफ्तार, 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

कुचामन सिटी के बहुचर्चित कारोबारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में डीडवाना–कुचामन पुलिस को लगातार मिल रही सफलताओं की कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने रोहित गोदारा–वीरेंद्र चारण गैंग के मुख्य गुर्गे और रमेश रुलानिया हत्याकांड मामले में गैंग और शूटर्स के बीच ब्रिज की भूमिका निभाने वाले जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू चारण और उसके सहयोगी रविंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत से 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जीतू चारण इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan