किसान के बेटे की अनोखी बारात: निकली 101 ट्रैक्टरों के काफिले में , देखने के लिए उमड़ पड़ा पूरा इलाका

शादी–बारातों में आलीशान गाड़ियाँ, लग्ज़री कारों और हेलीकॉप्टर का शोर जितना बढ़ रहा है, राजस्थान के एक किसान परिवार ने उतनी ही सादगी और अपनी जड़ों से जुड़ी मिसाल पेश की। डीडवाना-कुचामन जिले के हिराणी निवासी किसान दयालराम डोडवाडिया ने अपने बेटे महेंद्र की बारात लंबे वाहन–काफिलों को पीछे छोड़ते हुए 101 ट्रैक्टरों पर निकाली। बारात जब सड़क पर उतरी, तो देखने वालों की भीड़ ऐसे उमड़ी मानो कोई अनोखा जुलूस निकल रहा हो। यह बारात करीब एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी थी। जगह-जगह…

Continue reading

जाकिर हुसैन गैसावत को मिली डीडवाना–कुचामन कांग्रेस की कमान, कहा–“नए जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता

राजस्थान में कांग्रेस संगठन ने नए जिलों के गठन के बाद जिला प्रभारी संरचना को भी पूरी तरह नया रूप दे दिया है। इसी क्रम में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को डीडवाना–कुचामन जिले का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में मजबूत पकड़ और लंबे समय से सक्रिय नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले गैसावत अब नए जिले में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई वर्षों तक नागौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे जाकिर हुसैन गैसावत को…

Continue reading

मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा —कुचामन सिटी पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट बरामद

कुचामन सिटी पुलिस ने मंदिरों में हुई लगातार चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पिछले दिनों जिलिया, भांवता और कुचामन सिटी के दल्ला बालाजी मंदिर में चांदी के छत्र और मुकुट चोरी होने की तीन वारदातें दर्ज हुई थीं। 6 सितम्बर…

Continue reading

रुलानिया हत्याकांड के आरोपी जीतू चारण को फॉलो करना पड़ा भारी: कुचामन पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार,

कुचामन सिटी के बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीतू चारण को सोशल मीडिया पर फॉलो करने और उसका महिमामंडन करने वालों के खिलाफ डीडवाना–कुचामन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सोशल मीडिया पर जीतू चारण को फॉलो कर रहे थे और उनकी गतिविधियाँ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान संदिग्ध पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत डीडवाना – कुचामन पुलिस लगातार उन लोगों की पहचान…

Continue reading

बीएलओ से अभद्रता पर सख्त रुख: एफआईआर दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

मकराना विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 218 में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ हुई अभद्रता के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। बीएलओ श्रवणराम के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार या राजकार्य में बाधा डालने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।…

Continue reading

गहरे कुएं में उतरकर महिला की जान बचाने वाले सिपाही गोपाल लाल जाट को राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी का सलाम—झाझड़ो की ढाणी का बेटा बना बहादुरी की मिसाल

नावां विधानसभा क्षेत्र का नाम एक बार फिर बहादुरी की वजह से सुर्खियों में है। यहां झाझड़ो की ढाणी निवासी और जयपुर पुलिस में तैनात सिपाही गोपाल लाल जाट ने अपने साहस और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक महिला की जान बचाकर सबका दिल जीत लिया।कालवाड़ इलाके में एक महिला 130 फीट गहरे कुएं में गिर गई थी। आसपास अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाया गया । पुलिस टीम के साथ पहुंचे सिपाही गोपाल लाल जाट ने हालात के मद्देनजर बिना एक…

Continue reading

नावां में सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बवाल तेज: महिलाओं की पुलिस से झड़प, दो चोटिल—स्थानीय निवासी बोले, “नियमों को रौंदकर काम क्यों?”

नावां शहर में खसरा नंबर 1174 पर शुरू किए गए 425 करोड़ रुपये के सोलर प्लांट को लेकर जारी विरोध आज गुरुवार को और उग्र हो गया। बीहड़ बचाओ आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएँ रास्तों पर उतर आए और सोलर कंपनी के वाहनों को घेर लिया। इसी दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और बहसबाजी हो गई, जिसमें दो महिलाएँ चोटिल भी हो गईं। मौके पर तनाव काफी देर तक बना रहा। नियम विरुद्ध काम नहीं होने देंगे”—लोगों…

Continue reading

क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना होगा प्राथमिकता – RPS जेठू सिंह

हाल ही में जारी हुई पुलिस तबादला सूची में डीडवाना वृत में बदलाव किया गया था, जिसके तहत डीडवाना पुलिस उपाधीक्षक धरम पूनिया का स्थानांतरण हो गया और उनके स्थान पर RPS जेठू सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (वृताधिकारी) नियुक्त किया गया। अब RPS जेठू सिंह ने औपचारिक रूप से डीडवाना वृताधिकारी के पद का कार्यभार संभाल लिया है, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को समझने और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वृत्त क्षेत्र के सभी थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। कार्यभार…

Continue reading

परबतसर में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, नशा कारोबार बंद करवाने की मांग पर दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परबतसर उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक नशे का आदी युवक शहर में नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा बंद करवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर करीब 2 बजे युवक रस्सी लेकर टंकी पर चढ़ा और ऊपर से सुसाइड की धमकी देते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थिति गंभीर…

Continue reading

कारोबारी को विदेशी नंबर से रंगदारी की धमकी का मामला, जानकारी देने वाला गिरफ्तार — चितावा पुलिस ने किया खुलासा

डीडवाना–कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली की साजिश का पर्दाफाश करते हुए चितावा पुलिस ने व्यापारी की जानकारी अपराधियों तक पहुंचाने वाले आरोपी आन्नद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी की देखरेख में की गई। घाटवा निवासी कारोबारी दातार सिंह को धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले थे। नवरात्रा के दौरान सबसे पहले उन्हें +351963516681 विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें ‘खर्चा पानी’ की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan