शिक्षा और समाज सुधार में योगदान के लिए मंडावरिया सम्मानित

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार नवाचार व उत्कृष्ट योगदान देने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कुकनवाली के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया को राज्य स्तरीय “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर जिले के चौमू स्थित होटल एम.बी. में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। मानव जन जागृति संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मंडावरिया को शॉल, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और जागृति स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा…

Continue reading

गौरव का क्षण : IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में प्रियांशु जोशी को मिले चार बड़े पुरस्कार, कुचामन का नाम किया रोशन

डीडवाना-कुचामन जिले की धरती के होनहार बेटे प्रियांशु जोशी ने वह कर दिखाया है, जिस पर पूरा जिला, प्रदेश और समाज गर्व कर सके। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में प्रियांशु ने चार बड़े पुरस्कार एक साथ जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे डीडवाना-कुचामन की शान है। चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित सिविल इंजीनियरिंग शाखा में असाधारण प्रदर्शन करते हुए प्रियांशु को एक साथ चार प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। पिता प्रदीप जोशी ने बताया कि ,…

Continue reading

ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित 15वें रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी दिया बढ़-चढ़कर योगदान

ईद मिलादुन्नबी यानी विश्व शांति दिवस के अवसर पर मुस्लिम एज्युकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) कुचामन सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को 15वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शहर के इस्लामिया बालिका विद्यालय गुलाबबाड़ी, होद का दरवाजा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में 152 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। रक्तदान कार्य राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर कुचामन और श्याम ब्लड सेंटर कुचामन की टीमों ने किया। यह शिविर मरहूम डॉ. हाजी शफी मोहम्मद राव और मरहूमा हाज्जन मुमताज…

Continue reading

1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी : अमन और मोहब्बत के रंग में डूबा कुचामन सिटी

1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी : अमन और मोहब्बत के रंग में डूबा कुचामन सिटी पैगंबर का 1500वां जन्मदिवस, ऐतिहासिक जुलूस कुचामन सिटी में शुक्रवार को पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी के रूप में ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया गया। यह दिन न सिर्फ़ जश्न और खुशी का रहा बल्कि पैगंबर की सीरत पर अमल करने और उनकी तालीमात को ज़िंदगी में उतारने का संकल्प भी दिला गया। शहर अमन, मोहब्बत और भाईचारे के पैग़ाम में डूबा नज़र आया। सुबह 8 बजे…

Continue reading

लोक अदालत में किया वादा तोड़ा, किस्तें नहीं भरीं तो भेजा गया जेल

कुचामन सिटी में लोक अदालत में हुए राजीनामे की शर्तें नहीं निभाने पर एक बड़ी कार्रवाई हुई। अम्बेडकर कॉलोनी, रसाल निवासी मुकेश ने परिवादी मुकेश कुमार को 1 लाख 20 हजार रुपये किस्तों में चुकाने का वादा किया था। शुरुआती दो किस्तें देने के बाद आरोपी ने दिसम्बर 2024 से सात महीने तक कोई भुगतान नहीं किया और करीब 70 हजार रुपये बकाया रह गए। परिवादी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद हनीफ ने मामला उठाया तो कोर्ट ने पहले वसूली वारंट निकाला, लेकिन कोई सामान…

Continue reading

तेजा दशमी पर चितावा में बेनीवाल का विशेष दौरा, युवाओं के बढ़ते समर्थन के बीच हेलिकॉप्टर से करेंगे सभाएं

कल 2 सितंबर मंगलवार को तेजा दशमी पर डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा में इस बार माहौल खास रहने वाला है। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस “तेजा दशमी” पर आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 2 सितंबर को हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। वे तेजाजी महाराज के दर्शन करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हाल ही में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर बेनीवाल की मुखर सक्रियता ने प्रदेशभर में युवाओं का समर्थन उन्हें दिलाया है। यही कारण है कि…

Continue reading

लोक देवता वीर तेजाजी की भक्ति में डूबा कुचामन, विशाल वाहन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लोक देवता वीर तेजाजी की भक्ति में डूबा कुचामन, विशाल वाहन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब कुचामन से सुरसुरा धाम तक 7वीं विशाल वाहन यात्रा कुचामन सिटी सोमवार को लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की भक्ति में पूरी तरह सराबोर हो गया। श्री वीर तेजा संघ के तत्वावधान में निकाली गई सातवीं भव्य विशाल वाहन यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। कुचामन से सुरसुरा धाम तक निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों वाहन, हजारों श्रद्धालु, घोड़े, ऊंट, डीजे और पालकियां शामिल होकर…

Continue reading

सुजानपुरा में करंट से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान

कुचामन सिटी की दीपपुरा पंचायत के गांव सुजानपुरा में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्व सरपंच घासीराम गुर्जर की ढाणी में रात करीब 10 बजे अचानक 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया। इस कारण से एलटी सर्विस में 11 हजार केवी करंट फैल गया और पूरे बाड़े में अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आकर घासीराम गुर्जर की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किसान को करीब तीन से चार लाख…

Continue reading

डीडवाना में मेघवाल समाज विकास संस्थान के चुनाव संपन्न, एस.आर. लूणिया बने अध्यक्ष

डीडवाना में मेघवाल समाज विकास संस्थान की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद रविवार को समाज भवन में चुनाव प्रक्रिया बड़े ही उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रूपाराम पिंडार की देखरेख में चार पदों के लिए सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। मतदान पूर्ण होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एस.आर. लूनिया ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 86 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोमाराम…

Continue reading

डीडवाना में सिद्दीकी परिवार की अनोखी पहल : 300 विधिक किताबें सवाई लॉ कॉलेज को समर्पित

सिद्दीकी परिवार की अनोखी पहल : 300 विधिक किताबें सवाई लॉ कॉलेज को समर्पित वकालत का रोशन इतिहास और सिद्दीकी परिवार की पहचान वकालत की दुनिया में डीडवाना का सिद्दीकी परिवार एक जाना-पहचाना नाम है। इस परिवार के पूर्वज स्वर्गीय एडवोकेट अब्दुल गनी सिद्दीकी और स्वर्गीय हाफिजुल्लाह सिद्दीकी के साथ एडवोकेट स्वर्गीय अब्दुल वहीद सिद्दीकी भी अपने दौर के जाने-माने वकील रहे हैं। यही नहीं, परिवार के मंसूर अहमद सिद्दीकी पूर्व में राजस्थान हाईकोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) रह चुके हैं और आज भी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan