जयपुरी लोहार जमात का 24वां सामूहिक विवाह सम्मेलन कल कुचामन सिटी में, 55 जोड़े बनेंगे हमसफ़र
कुचामन सिटी। जयपुरी लोहार जमाअत संस्था, द्वारा आयोजित 24वां इज्तिमाई शादी सम्मेलन रविवार 5 अक्टूबर को कुचामन शहर के जूसरी बाईपास, टोरड़ा रोड, पर बने आयोजन स्थल पर होगा। आज पंडाल, मंच, मेहमानों के बैठने की व्यवस्था और खाने-पीने के इंतज़ामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । समिति पदाधिकारी और सदस्य पूरे दिन तैयारियों में जुटे है। इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए 55 जोड़े निकाह के जरिए हमसफ़र बनेंगे, जबकि तकरीबन 15 हजार लोग इसमें शरीक होंगे। संस्था के…
