सुजानपुरा में करंट से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान

कुचामन सिटी की दीपपुरा पंचायत के गांव सुजानपुरा में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्व सरपंच घासीराम गुर्जर की ढाणी में रात करीब 10 बजे अचानक 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया। इस कारण से एलटी सर्विस में 11 हजार केवी करंट फैल गया और पूरे बाड़े में अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आकर घासीराम गुर्जर की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किसान को करीब तीन से चार लाख…

Continue reading

डीडवाना में मेघवाल समाज विकास संस्थान के चुनाव संपन्न, एस.आर. लूणिया बने अध्यक्ष

डीडवाना में मेघवाल समाज विकास संस्थान की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद रविवार को समाज भवन में चुनाव प्रक्रिया बड़े ही उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रूपाराम पिंडार की देखरेख में चार पदों के लिए सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। मतदान पूर्ण होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एस.आर. लूनिया ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 86 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोमाराम…

Continue reading

“माँ-बाप का सपना और दादा की प्रेरणा बनी ताकत, कुचामन की नालंदा स्कूल के छात्र दक्ष जांगिड़ का एनडीए में चयन”

कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे दक्ष जांगिड़ ने इतिहास रच दिया है । दक्ष का एनडीए 155 एसएसबी में चयन हुआ है। दक्ष ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और कुचामन सिटी को गौरवान्वित किया है। दक्ष के पिता सुरेंद्र जांगिड़ व्यवसायी हैं, जबकि माता ममता जांगिड़ नालन्दा पब्लिक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने ही पोते को सेना…

Continue reading

सीमा कुंकणा लगातार दूसरी बार बनीं स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष

सीमा कुंकणा लगातार दूसरी बार बनीं स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जोश और उत्साह से संपन्न हुआ बाल संसद चुनाव डीडवाना कस्बे के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शनिवार को बाल संसद स्टूडेंट काउंसिल चुनाव का आयोजन बड़े ही उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में हुआ। चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी की देखरेख में विद्यार्थियों ने नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया। नामांकन और प्रचार का रोमांच अध्यक्ष पद के लिए…

Continue reading

शिक्षा से ही बदलता है समाज का भविष्य : राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी

कुचामन में राजकीय महाविद्यालय का किया लोकार्पण कुचामन सिटी। शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात शनिवार को राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्यमंत्री एवं विधायक नावां विजय सिंह चौधरी ने कही। वे पदमपुरा रिंग रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राजस्व राज्य मंत्री ने कुचामन के राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया । इस…

Continue reading

हादसों पर ब्रेक लगाने निकला ‘सेफ आई सेफ हाइवे’ अभियान – किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगाहाइवे के मंगलाना टोल प्लाजा पर सैकड़ों चालकों की जांच, बांटे गए चश्मे और दवाइयां

डीडवाना – कुचामन जिले से गुजरने वाले किशनगढ़- हनुमानगढ़ मेगाहाइवे पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को मंगलाना टोल प्लाजा पर ‘सेफ आई सेफ हाइवे’ अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के नवाचार के रूप में शुरू किए गए इस अभियान की यह कड़ी टोल प्लाजा से गुजरने वाले चालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई। शिविर में वाहनों को रुकवाकर चालकों को अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई और उनका संपूर्ण स्वास्थ्य…

Continue reading

कुचामन में निकली स्वच्छता व सीवरेज जागरूकता रैली,“स्वच्छ रहे कुचामन शहर हमारा” का दिया संदेश

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (CAPP) की ओर से स्वच्छता एवं सीवरेज प्रणाली के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को सीवरेज के रखरखाव और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व से अवगत कराना रहा। यह रैली आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशासी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित हुई। सुरजी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधनाचार्या अनुराधा सोनी ने हरी…

Continue reading

मुकेश नाइट में गूंजे अमर नगमे, सुरों से सजी संध्या में झूमे श्रोता

मशहूर गायक कलाकार स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर कुचामन के भारतीय संगीत सदन में श्रद्धांजलि स्वरूप संगीतमय संध्या मुकेश नाइट का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल मुख्य अतिथि रहे, जिनका स्वागत संगीत सदन की कार्यकारिणी व स्थानीय संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक किया। मां सरस्वती की अराधना से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष घनश्याम गौड़ और सभापति सिखवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विनोद आचार्य और भानु प्रकाश…

Continue reading

रतनगढ़ में होगा सामाजिक चिन्तन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला – कुचामन से भी पहुंचेगे सैकड़ों समाजबंधु

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कामगार समाज द्वारा 31 अगस्त 2025, रविवार को रतनगढ़ में “सामाजिक चिन्तन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेठ भंवरलाल बुढ़मल दुगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम, लिंक रोड रतनगढ़ में प्रातः 9:15 बजे से शुरू होगा। प्रतिभा सम्मान मेले में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, IIT, GATE,…

Continue reading

निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुँचे आसिफ खान, 3 सितम्बर को होगी अगली सुनवाई

कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने अगली तारीख 3 सितम्बर तय की है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि क्या उस दिन आसिफ खान को स्थगन आदेश (Stay Order) मिल पाएगा कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज मंगलवार को…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan