कुचामन जिला अस्पताल में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव के नेतृत्व में किशोरियों को मिला सुरक्षा कवच

सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन अस्पताल के पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव के निर्देशन में संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्साहपूर्वक निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को टीके लगाए। अभियान का उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से होने वाले संक्रमण और भविष्य में होने वाले सर्वाइकल…

Continue reading

एक हाथ में कुरान हो तो, दूसरे में कलम और कंप्यूटर भी जरूरी: रमजान के दूसरे जुमे पर कुचामन सिटी से तालीम का पैगाम

कुचामन सिटी में शुक्रवार को मुकद्दस रमजान माह के दूसरे जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। दोपहर से पहले ही मस्जिदों में नमाजियों की आमद शुरू हो गई थी और नमाज का वक्त करीब आते ही सफें भरनी शुरू हो गईं। जगह-जगह इबादत का रूहानी माहौल नजर आया। शहर की प्रमुख मिर्जा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले उलेमाओं ने तकरीर करते हुए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम हासिल करने…

Continue reading

फागोत्सव की रंगीन छटा से सराबोर हुआ कुचामन, अबीर-गुलाल और फूलों की बरसात में डूबा भक्तिरस

विमल पारीक / कुचामन सिटी में इन दिनों फागोत्सव की रंगीन धूम छाई हुई है। ढोलक की थाप, फाग गीतों की मधुर गूंज और उड़ते अबीर-गुलाल के बीच मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबे नजर आ रहे हैं। ब्रज की होली की तर्ज पर कुचामन में भी पारंपरिक अंदाज में फागोत्सव उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।सीकर रोड स्थित एक निजी भवन में श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव से ओतप्रोत फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग, फूल और भक्ति का अनोखा संगम…

Continue reading

7 साल की अल्फिया बानो ने रखा पहला रोज़ा, घर में बरकत और खुशी का माहौल

कुचामन सिटी के घाटी कुआं क्षेत्र निवासी अख्तर कारीगर की सात वर्षीय पुत्री अल्फिया बानो ने पवित्र रमज़ान माह के 9वें रोज़े के दिन, जुमे के मुबारक मौके पर अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखकर परिवार को खुशी और गर्व का अनमोल तोहफा दिया। कम उम्र में इबादत के प्रति ऐसा जज़्बा देखकर परिजन भावुक हो उठे। रमज़ान की बरकतों भरे इस महीने में अल्फिया बानो ने सुबह जल्दी उठकर सहरी की और पूरे उत्साह के साथ रोज़ा रखने की नीयत की। माता-पिता ने उन्हें…

Continue reading

नावां विधानसभा क्षेत्र में विप्र सेना को नया नेतृत्व, मनोज जोशी बने अध्यक्ष

डीडवाना–कुचामन जिले में संगठन विस्तार और युवा शक्ति को जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस डीडवाना–कुचामन जिले के नावां विधानसभा क्षेत्र में विप्र समाज को नया नेतृत्व मिला है। मनोज जोशी को विप्र सेना का नावां विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया और विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें बधाइयाँ दी जाने लगीं। विप्र सेना अध्यक्ष बनने पर मनोज जोशी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व का विषय है, लेकिन उससे…

Continue reading

नावां विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा नेता रामनिवास पोषक थामेंगे RLP का दामन

डीडवाना–कुचामन जिले के नावां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगने जा रहा है। क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता रामनिवास पोषक ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) में शामिल होने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वे अपने समर्थकों के साथ जल्द ही जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। RLP जिला प्रभारी भूराराम शेषमा ने बताया कि प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान रखने वाले दीपपुरा निवासी क्षेत्र की चर्चित शख्सियत…

Continue reading

बोर्ड परीक्षा और पहला रोज़ा साथ-साथ: आठ वर्षीय शेख असद ने पेश की मिसाल । दादा ने दी दुआएं

कुचामन सिटी के बूडसू रोड निवासी शेख वसीम के आठ वर्षीय सुपुत्र शेख असद ने इस वर्ष क्लास 5 के बोर्ड एग्जाम के साथ बुधवार को सातवें रोजे के दिन अपने जीवन का पहला रोज़ा रखकर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। छोटी उम्र, परीक्षा का दबाव और रोज़े की जिम्मेदारी—इन सबके बावजूद असद ने हिम्मत, सब्र और लगन का बेहतरीन परिचय दिया। रमज़ान के सातवें रोजे के दिन बुधवार को असद ने सुबह जल्दी उठकर घरवालों के साथ सहरी की और रोजे की शुरुआत…

Continue reading

जब तक समाज संगठित नहीं होगा,सामाजिक बदलाव अधूरा रहेगा – सतवीर सिंह

कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित मेघवाल समाज भवन में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति जयपुर के अध्यक्ष सतवीर सिंह के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में समिति के संभागीय सचिव जगन्नाथ राम, नगर परिषद पूर्व उप सभापति हेमराज चावला, अजाक जिलाध्यक्ष डीडवाना–कुचामन जगदीश रॉय, डॉ. एन.के. मोहनपुरिया, वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हेमाराम रोलन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश लड़ना, अजाक महासचिव किस्तूरमल वर्मा, किशन…

Continue reading

कमला कुंज में भक्ति और रंगों की छटा, फूलों की होली संग गूंजे बाबा श्याम के भजन

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित श्री कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ब्रह्मपुरी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच बाबा श्याम के मधुर भजनों पर फूलों की होली खेली गई।महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वातावरण…

Continue reading

जाति के आधार पर भेदभाव अस्वीकार्य: टोंक की घटना पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी की प्रतिक्रिया, महिला कांग्रेस ने पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात

“महिलाओं से उनकी जाति और पहचान पूछकर मदद से वंचित करना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज को तोड़ने वाली सोच का परिचायक है।” यह कहना है राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश adhyaksh अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी का, जिन्होंने टोंक जिले की हालिया घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि Rajasthan के Tonk district के करेड़ा गांव से जुड़ा है । जहां भाजपा के एक पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं से पहले उनकी जाति…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan