कुचामन सिटी की बेटी यशस्वी राठौड़ ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण और दो रजत पदक । मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दी शुभकामनाएं
कुचामन सिटी उपखंड के पाँचवा गांव की बेटी यशश्वी राठौड़ पुत्री दिलीप सिंह राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। यशश्वी ने युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं एकल और मिश्रित स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर…
