ई–कचरा बन रहा पर्यावरण का मौन हत्यारा, हवा–पानी–मिट्टी सब हो रहे जहरीले : लॉयन राम काबरा
अंतरराष्ट्रीय ई–कचरा दिवस के मौके पर शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने शहर वासियों को ई–कचरे से बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा और पूर्व सचिव लॉयन रचित नंदवाना ने लोगों को बताया कि आज के दौर में हर घर में मौजूद खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं — जैसे प्लग, तार, मोबाइल, चार्जर, रिमोट, कम्प्यूटर और अन्य उपकरण — धीरे–धीरे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। लॉयन राम…
