कुचामन सिटी में बगीची में लगी आग से मचा हड़कंप — सभापति सुरेश सिखवाल मौके पर पहुंचे, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आज सुबह कुचामन सिटी के प्रेमराज जी का बांसडा स्थित उदादास जी की बगीची में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और बगीची के अंदर बने हाल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने बगीची से धुआं उठते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। बताया गया कि हॉल में…

Continue reading

कुचामन का हाई-प्रोफाइल रमेश रूलानिया हत्याकांड मामला : चार मुख्य आरोपी 29 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर

बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज चार मुख्य आरोपियों — गणपत, महेश, धर्मेंद्र और जुबेर — के साथ दो सह आरोपी किशन और पवन को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कामाक्षी मीणा के आवास पर पेश किया। कुचामन थानाधिकारी सतपाल सिहाग के नेतृत्व में आरोपियों को पेश करने पर न्यायाधीश ने चारो मुख्य आरोपियों को 29 अक्टूबर तक 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिएइसके साथ ही दोनों सह आरोपियों को 23 अक्टूबर तक रिमांड पर सौंपने के आदेश किए ।…

Continue reading

कुचामन के हाई-प्रोफाइल रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस की पहल,

कुचामन के हाई-प्रोफाइल रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस की नई पहल स्पेशल लोक अभियोजक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, जल्द कोर्ट में पेश होगा चालान कुचामन सिटी में हुए हाई प्रोफाइल व्यापारी रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। महज़ दस दिनों में चार मुख्य आरोपियों और आठ सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने इस केस की तेज़ सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी…

Continue reading

प्राचीन भैरव मंदिर में उमड़ी आस्था — श्रृंगार, आरती और भक्ति से गूंजा पूरा परिसर

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक भैरव मंदिर में रविवार को भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान भैरव का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। विशेष श्रृंगार ने बढ़ाई आस्था की चमक भैरव मंदिर में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार विशेष श्रृंगार का आयोजन किया गया, जिसे हरीश आचार्य ने अपनी कुशलता और समर्पण के साथ संपन्न किया। आकर्षक श्रृंगार…

Continue reading

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने एसपी ऋचा तोमर और डीडवाना-कुचामन पुलिस टीम की सराहना की

रमेश रूलानिया हत्याकांड का महज 10 दिन में किया खुलासा कुचामन सिटी के बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड मामले में पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में सराहना बटोरी है। इस मामले में अब तक चार मुख्य आरोपियों और आठ सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी ने इस कार्रवाई के लिए जिला एसपी ऋचा तोमर के साथ डीडवाना-कुचामन पुलिस, और जिले की साइबर सेल सहित इस पूरी कार्रवाई में शामिल…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में फिर बदली सत्ता की बिसात — हाईकोर्ट ने रद्द किया आसिफ खान का स्टे, सुरेश सिखवाल दोबारा बने सभापति

नगर परिषद कुचामन में मानो राजनीतिक शतरंज का खेल चल रहा है—कभी आसिफ खान आगे बढ़ते हैं तो कभी सुरेश सिखवाल मात देकर फिर बाज़ी पलट देते हैं। शुक्रवार को इस राजनीतिक खेल का एक और दिलचस्प मोड़ सामने आया, जब हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आसिफ खान को मिला स्थगन आदेश रद्द कर दिया, और पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल को एक बार फिर परिषद का सभापति घोषित कर दिया। फैसले की जानकारी मिलते ही शहर में सिखवाल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।…

Continue reading

कुचामन सिटी थाने में दीपावली के मद्देनजर सीएलजी बैठक — एडिशनल एसपी खारिया बोले, “त्योहार खुशियों का हो, कानून व्यवस्था की परीक्षा का नहीं”

आगामी दीपावली पर्व को लेकर कुचामन सिटी थाना परिसर में आज सीएलजी (सिटीजन लिआज़न ग्रुप) सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया ने की। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक अरविंद कुमार व थाना अधिकारी सतपाल सिंह सहित थाना स्टाफ और सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में शहर में दीपावली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एडिशनल एसपी खारिया…

Continue reading

थानाधिकारी तेजाराम के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने पेट्रोल पम्प लूट की वारदात का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कुचामन वृत्त के चितावा थाना प्रभारी तेजाराम के नेतृत्व में थाना चितावा पुलिस की विशेष टीम ने पेट्रोल पम्प लूट के प्रकरण का खुलासा किया है । पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है । घटना 23.9.2025 की रात्रि को थाना चितावा हल्का क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर हुई, जब तीन अज्ञात युवक पम्प कार्मिक भंवरलाल के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर केबिन में रखी लगभग 8,000 रूपये की नगदी लूट कर ले गए। पुलिस अधीक्षक ऋचा…

Continue reading

कभी अलविदा न कहना… किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल

कुचामन सिटी के भारतीय संगीत सदन संस्थान में सोमवार देर रात मशहूर गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर “किशोर दा नाईट” नाम से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में किशोर दा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा सभागार सुरों और यादों की मिठास में डूब गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके बाद स्थानीय…

Continue reading

कुचामन अपहरण प्रकरण में बड़ी सफलता: जयपुर से नाबालिग बालिका बरामद, बाल कल्याण समिति के आदेश पर परिजनों को सुपुर्द

कुचामन सिटी, कुचामन में पिछले डेढ़ माह से चर्चा में रहे नाबालिग बालिका अपहरण प्रकरण में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस की विशेष टीम ने अथक प्रयासों के बाद अपहृता बालिका को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। बालिका को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति नागौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई—कई राज्यों में की गई तलाश एसपी श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan