कुचामन में प्याज के दामों पर फूटा किसानों का गुस्सा: MSP, सीधी खरीद की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

कुचामन सिटी क्षेत्र में प्याज के गिरते दामों और किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुनाराम महला के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुचामन क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्याज और सब्जियों का उत्पादन होता है, जिसकी सप्लाई हरियाणा, पंजाब और कोलकाता सहित कई राज्यों में की…

Continue reading

कुचामन शिक्षा जगत की जानी-मानी शख्सियत डॉ. लक्ष्मण राम शर्मा को पीएचडी की उपाधि

कुचामन सिटी में शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत और शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्मण राम शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित 42वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि से दीक्षित किया गया। वर्तमान में डॉ. शर्मा मकराना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नायकों की ढाणी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।डॉ. शर्मा को यह उपाधि “जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य विरचित संस्कृत काव्यों में मानवीय एवं नैतिक मूल्यों का अनुशीलनात्मक…

Continue reading

मांगें पूरी नहीं हुईं तो अप्रैल में जयपुर में होगा विशाल महापड़ाव, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सोमवार को कुचामन सिटी में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।कार्मिकों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए कैडर अथॉरिटी एवं नियोक्ता का स्पष्ट निर्धारण अब तक नहीं किया गया है। इस संबंध में सहकारिता विभाग द्वारा गठित…

Continue reading

अवैध विवाह स्थल और कानफोड़ू डीजे पर कोर्ट की सख्ती जारी: परिवहन निरीक्षक भी तलब, 10 बजे बाद डीजे पर रोक दोहराई; पार्किंग व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

कुचामन शहर में घनी आबादी के बीच संचालित विवाह स्थलों और देर रात तक बजने वाले कानफोड़ू डीजे को लेकर चल रहा बहुचर्चित विवाद अब न्यायालय की सख्त निगरानी में है। सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मा भी न्यायालय में उपस्थित हुए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल खरोल ने सभी पक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी सूरत में आमजन के लिए “न्यूसेंस” बर्दाश्त नहीं…

Continue reading

प्याज के गिरते दामों से किसान परेशान, मजदूरी और बारदाना महंगे — लागत भी नहीं निकल रही

कुचामन सिटी क्षेत्र के प्याज उत्पादक किसान इन दिनों भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में प्याज के दाम लगातार गिरने से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि मुनाफा तो दूर, कई किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही। दूसरी ओर खेतों में काम करने वाले मजदूरों की बढ़ी हुई मजदूरी और बारदाना के दामों में हुई बढ़ोतरी ने किसानों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।किसानों का कहना है कि खेती…

Continue reading

हरिद्वार तक मंडोर सुपरफास्ट के विस्तार की मांग तेज, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

नावां–कुचामन सहित पूरे जोधपुर संभाग के हजारों श्रद्धालुओं और आमजन की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग अब फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरिद्वार तक विस्तारित करने की मांग को अब मजबूत राजनीतिक समर्थन मिल गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। क्षेत्र के लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने आमजन…

Continue reading

कुचामन सिटी के चैजारों के मोहल्ले में गणगौर की गूंज: पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और घूमर नृत्य से सजी राजस्थानी संस्कृति की शाम

राजस्थान के सबसे प्रमुख और रंग-बिरंगे लोक पर्वों में से एक गणगौर की धूम इन दिनों पूरे प्रदेश में दिखाई दे रही है। इसी उत्साह के बीच शहर के चैजारों के मोहल्ले में भी गणगौर महोत्सव बड़े ही पारंपरिक अंदाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने एकत्रित होकर ईसर-गौर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की। मोहल्ले की पुष्पालता पारीक, शिखा पारीक, महिमा कुमावत, सुनीता कुमावत, तारा शर्मा, रेखा कुमावत, शोभा कुमावत,…

Continue reading

कुचामन में लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश

कुचामन शहर के दल्ला बालाजी रोड स्थित सुरेन्द्र नगर में इण्डियन डिफेंस एकेडमी में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल के सम्मान में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार कुचामन आगमन पर एकेडमी के प्रशिक्षु विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इण्डियन डिफेंस एकेडमी के निदेशक गणेश शेषमा ने बताया कि प्रतीक बेनीवाल की…

Continue reading

अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, चांद दिखने पर 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

कुचामन सिटी में रमजान के पवित्र महीने के 23वें दिन शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पूरे एहतराम और अकीदत के साथ अदा की गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में जौहर की अजान के बाद से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुमे की नमाज के लिए मस्जिदें नमाजियों से गुलजार नजर आईं और कई जगह मस्जिदों के बाहरी परिसर तक नमाजियों की सफें नजर आई । पूरे शहर में इबादत और रूहानियत का माहौल रहा। नमाज से पहले विभिन्न…

Continue reading

कुचामन की मस्जिद-ए-अक्सा में कुचामन यूथ क्लब की इफ्तार पार्टी । इफ्तार पार्टी में शरीक हुए RLP नेता रामनिवास पोषक ने दी रमजान की मुबारकबाद

रमजान माह के 23वें रोजे के मौके पर शुक्रवार को कुचामन सिटी स्थित मस्जिद ए अक्सा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं के संगठन कुचामन यूथ क्लब की ओर से आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग मोहल्लों से बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और भाईचारे के माहौल में इफ्तार किया।इफ्तार का वक्त होते ही सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इस दौरान मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan