“मिशन हरियालो राजस्थान” के तहत एवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा के नेतृत्व में किया सघन पौधरोपण

राजस्थान सरकार के ” हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डीडवाना-कुचामन वृत की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सघन पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। यह पौधरोपण अधीक्षण अभियंता एफ.आर. मीणा के नेतृत्व में ग्राम आकोदा स्थित 33/11 केवी जीएसएस परिसर एवं डीडवाना के रहमान गेट स्थित जीएसएस परिसर में किया गया। इस अभियान के दौरान आकोदा जीएसएस परिसर में तकनीकी नवाचार के तहत पौधों को नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन जिले में अपराधियों की अब नहीं खैर! एसपी ऋचा तोमर की पहली क्राइम मीटिंग में बजा सख्ती का ‘सायरन’, शुरू होगा विशेष एक्शन मिशन

डीडवाना – कुचामन , जिले में कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने मंगलवार को अपनी पहली क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को दो टूक कह दिया—अपराधियों के खिलाफ अब कार्रवाई आधी नहीं, पूरी होगी और असरदार भी! एसपी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में पूरे जिले के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराधियों के लिए अब कोई छूट नहीं, उन्हें या तो सुधरना होगा या सलाखों के पीछे जाना होगा। अध्यक्षता कर रहीं…

Continue reading

मंडे बना डीडवाना-कुचामन पुलिस का एक्शन डे ,जानिए पूरी खबर

276 ठिकानों पर दबिश, 4 किलो गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार – डीडवाना-कुचामन पुलिस का एक्शन डे बना अपराधियों का बुरा दिन! डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार को अपराधियों के लिए बुरे दिन की शुरुआत हुई, जब पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में क्षेत्र डोमिनेशन के तहत जिलेभर में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृताधिकारियों और थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 32 टीमों का गठन कर 276 स्थानों पर दबिश दी गई। इस व्यापक कार्रवाई में कुल 17 प्रकरण…

Continue reading

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम,लाडनूं में आयोजित हुआ चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

नागौर जिले की अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम को आगामी राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लाडनूं के एस.के. गुहराय खेल मैदान पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 1 से 3 अगस्त तक जयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें नागौर की टीम भाग लेगी। नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फरहत अली और उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर मारवाड़ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सोहन चौधरी के सान्निध्य में आयोजित किया गया…

Continue reading

कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ पर डीडवाना में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

देशभर की तरह डीडवाना में भी शनिवार को करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ गरिमामय श्रद्धा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें करगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके त्याग को नमन किया गया। भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के…

Continue reading

हरियाली अमावस्या पर डीडवाना में वीर तेजाजी सेवा संस्थान ने किया पौधारोपण, ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को दी गति

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर डीडवाना में सीवीर तेजाजी सेवा संस्थान डीडवाना की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की गई। संस्थान ने वीर तेजाजी मंदिर परिसर नागौर रोड डीडवाना तथा मिल्खा सैनिक स्कूल व डिफेंस एकेडमी परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट हीरसिंह बलारा और सचिव रामाकिशन खीचड़ ने इस अवसर पर कहा, “प्रकृति बचेगी तो मानवता बचेगी। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि धरती मां को फिर…

Continue reading

नव नियुक्त एसपी ऋचा तोमर की पहली संपर्क सभा: अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव पर दिया विशेष जोर

डीडवाना – कुचामन जिले की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने डीडवाना पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार सुबह अपनी पहली संपर्क सभा आयोजित की। यह सभा पुलिस विभाग के भीतर संवाद, अनुशासन और सेवा भाव को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। एसपी ऋचा तोमर ने न केवल पुलिसकर्मियों को विभागीय गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। सभा की अध्यक्षता स्वयं एसपी ऋचा तोमर ने की, जिसमें…

Continue reading

सीकेएस हॉस्पिटल डीडवाना की पहल—छोटी बेरी गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 महिलाओं को मिला परामर्श

डीडवाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे सीकेएस हॉस्पिटल, डीडवाना की ओर से रविवार को छोटी बेरी गांव में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श पर केंद्रित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। शिविर की शुरुआत बेरी ग्राम पंचायत के सरपंच इकबाल खान भोमिया ने की। उन्होंने शिविर स्थल पर पहुंचकर सीकेएस हॉस्पिटल डीडवाना के सीईओ जुनैद खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ….

Continue reading

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में डीडवाना नगर परिषद् की ऐतिहासिक उपलब्धि – जिले में प्रथम, संभाग में तीसरा और राज्य में 28वां स्थान

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के परिणामों में डीडवाना नगर परिषद् ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। नगर परिषद डीडवाना ने नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में प्रथम स्थान, अजमेर संभाग की 38 नगरीय निकायों में तीसरा स्थान, तथा पूरे राजस्थान की 242 निकायों में 28वां स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता नगर परिषद के प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र…

Continue reading

बदबूदार पानी से त्रस्त शेरानी आबाद: पीएचईडी की लापरवाही से ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ !

शेरानी आबाद कस्बे में पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों को लगातार गंदा, बदबूदार और बीमारियां फैलाने वाला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मदीना मोहल्ला समेत कई इलाकों में पिछले 20 दिनों से सप्लाई होने वाला पानी न सिर्फ पीने लायक नहीं है, बल्कि उसे छूने तक से बदबू आने लगती है। सड़ांध मारता पानी और बेपरवाह विभाग ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य पेयजल पाइपलाइन में 70 से 80 जगहों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan