अटल निश्चय और एकाग्रता से रचा इतिहास – छोटी बेरी के मोईन खान की , हार ना मानने के जज़्बे की कहानी

अटल निश्चय और एकाग्रता से रचा इतिहास – छोटी बेरी के मोईन खान हार ना मानने के जज़्बे की कहानी इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा की राह चुनी, पहले ही प्रयास में हासिल की आरएएस में सफलता डीडवाना-कुचामन जिले के छोटे से गांव छोटी बेरी के मोईन खान ने यह साबित कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों और दिशा स्पष्ट, तो सफलता स्वयं रास्ता बनाती है। मोईन ने अपने अटल निश्चय, निरंतर मेहनत और एकाग्रता के बल पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में…

Continue reading

KKYB की मुहिम रंग ला रही — छोटी बेरी के दिलावर खानी परिवार ने पेश की मिसाल, बिना दहेज के हुआ निकाह, समाज के लिए पेश की नज़ीर

“निकाह को आसान बनाइए, रस्मों को नहीं” — इसी सोच को हक़ीक़त में उतारते हुए KKYB की पहल अब समाज में नई मिसालें कायम कर रही है। बुधवार को छोटी बेरी के प्रतिष्ठित दिलावर खानी परिवार ने एक और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने लाड़ले बेटे मनीष ख़ान का निकाह डीडवाना निवासी लतीफ़ ख़ाँ की सुपुत्री सोफिया बानो के साथ पूरी तरह से बिना लेन-देन और अनावश्यक रस्मों के संपन्न किया। निकाह समारोह सादगी और सुन्नत के अनुरूप हुआ, जिसमें महज़ एक कुरान-ए-पाक और जानमाज़…

Continue reading

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर महिला कांग्रेस घेरेगी सरकार को — प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी बोलीं: “सरकार पूरी तरह नाकाम, अब सड़कों पर उतरकर लेंगे जवाब”

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC), जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों की महिला कांग्रेस प्रतिनिधियां भी शामिल हुईं। बैठक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, दुष्कर्म, हत्या और उत्पीड़न के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी और…

Continue reading

साइबर फ्रॉड से बचाव पर जोर — ICICI बैंक ने कुचामन में किया बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ICICI बैंक, कुचामन सिटी शाखा द्वारा आज एक “बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन कुचामन पुस्तकालय, पुराना बस स्टैंड पर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल ट्रांजेक्शन, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शाखा प्रबंधक अभिषेक काछवाल एवं अजीत कुमावत ने किया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों शेख वसीम, विकास तेतरवाल और रजत पारीक ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों…

Continue reading

डीडवाना में राजस्थान पेंशनर्स समाज की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनर्स के हितों पर विस्तृत चर्चा

पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना–कुचामन की त्रैमासिक बैठक रविवार को पुराने पंचायत समिति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन सरंक्षक मुंशी खान मोयल और सभाध्यक्ष भंवरलाल वर्मा के सानिध्य में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने की। बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद परिहार ने की, जिन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही और प्रदेश पेंशनर्स कार्यालय में प्रस्तावित कॉरिडोर व प्रतिमा स्थापना की जानकारी दी।जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने बताया कि बैठक में परबतसर के नव-नियुक्त जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार पुरोहित,…

Continue reading

विज्ञान मेले और इंस्पायर अवार्ड में सारड़ी विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

लाडनूं उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारड़ी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से विज्ञान जगत में नई पहचान बनाई है। डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले और इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर इन छात्रों ने विद्यालय, ब्लॉक और गांव सारड़ी का नाम गर्व से ऊँचा किया। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक रशीद अहमद ने बताया कि डीडवाना के पीएमश्री सोनदेवी बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सारड़ी विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने…

Continue reading

सिंघाना के चंद्रप्रकाश ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

डीडवाना उपखंड के सिंघाना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र चंद्रप्रकाश पुत्र धनवास चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पोल वॉल्ट (बांस कूद) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य छोटूराम भाकर ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (आयु वर्ग 17/19 वर्ष छात्र) का आयोजन मकराना तहसील के भवानी शिक्षण संस्थान, गेलासर…

Continue reading

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता । डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान खेल नगरी डीडवाना गुरुवार को बास्केटबॉल के जोश से सराबोर रही। राजस्थान सरकार की स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्रीकांत क्लब डीडवाना के संयुक्त तत्वावधान में स्व. छतरचंद सेठिया स्मृति प्रतियोगिता के रूप में बांगड़ महाविद्यालय परिसर…

Continue reading

कुचामन में किसानों का महा आंदोलन : फसल मुआवजा सहित 11 सूत्री मांगों पर गरजे हजारों किसान, SDM को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी की कृषि मंडी आज किसानों के नारों और एकजुटता की ताकत से गूंज उठी। “किसान क्रांति बदलाव का आगाज” कार्यक्रम के तहत हजारों किसान युवा नेता रामनिवास पोषक के नेतृत्व में एकत्र हुए और फसल मुआवजा, बिजली दरों में राहत, सिंचाई व्यवस्था सुधार, प्याज़ मंडी की स्थापना जैसी 11 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।  बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान किसानों ने सभा में कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी…

Continue reading

बेटियों का कमाल: 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीडवाना की टीम फाइनल में

​नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुद्रासन गांव की एरीना सोकर अकादमी की इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने न केवल अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने बेजोड़ खेल कौशल से पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। ​अजेय रहा डीडवाना-कुचामन का सफर ​डीडवाना-कुचामन जिले की इस टीम ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan