“माँ-बाप का सपना और दादा की प्रेरणा बनी ताकत, कुचामन की नालंदा स्कूल के छात्र दक्ष जांगिड़ का एनडीए में चयन”
कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे दक्ष जांगिड़ ने इतिहास रच दिया है । दक्ष का एनडीए 155 एसएसबी में चयन हुआ है। दक्ष ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और कुचामन सिटी को गौरवान्वित किया है। दक्ष के पिता सुरेंद्र जांगिड़ व्यवसायी हैं, जबकि माता ममता जांगिड़ नालन्दा पब्लिक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने ही पोते को सेना…
