हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आसिफ खान और हेमराज चावला के निलंबन आदेश पर रोक, 45 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने मंगलवार को नगर परिषद कुचामन के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को बड़ी राहत दी है। अदालत ने दोनों नेताओं के खिलाफ जारी निलंबन आदेशों पर रोक लगाते हुए कहा कि वे अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। साथ ही, न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि विवादित प्रकरणों से जुड़े पूरे रिकॉर्ड को सील कर न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए और दोनों मामलों में जांच 45 दिनों के भीतर पूरी की जाए। आसिफ खान का मामला :…
