भीषण गर्मी में मानव सेवा का अनुपम उदाहरण: भारत विकास परिषद् का ‘शीतल जल प्रकल्प’ संपन्न
डीडवाना में भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए प्यास बुझाने वाली एक अनुकरणीय पहल का सोमवार को समापन हुआ। भारत विकास परिषद् डीडवाना शाखा के तत्वावधान में चल रहे“शीतल जल प्रकल्प” का समापन रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह प्रकल्प मई और जून माह के दौरान निरंतर रूप से संचालित हुआ, जिसमें सैकड़ों रेल यात्रियों को प्रतिदिन ठंडा व ताजा जल उपलब्ध कराया गया। मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद् डीडवाना विगत 15 वर्षों से स्टेशन…
