कुचामन सिटी। L.B.S. School परिसर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भगवान गणेश की आरती कर विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त परिवार के सुख-समृद्धि, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शिव तांडव, पार्वती क्यों रूठे तथा शिव परिक्रमा जैसे कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने भगवान गणेश, भगवान शिव एवं माता पार्वती के विभिन्न स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं पौराणिक कथाओं का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।

‘संस्कारों से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन’
विद्यालय के निदेशक सतवंत सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को देश की समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामदेव खीचड़ ने कहा कि गणेश चतुर्थी जैसे पर्व विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और संस्कारों की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्य श्री भंवरलाल शर्मा ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान और जागरूकता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्रवण कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष गिरधारी चौधरी, विजय कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार, रामधन चौधरी, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह चारण, अमृत फौजदार, रतनाराम राठी, भंवराराम, दीप्ति जोशी, ज्योत्स्ना सक्सेना, कल्पना शर्मा, सरिता सोनी, राधा शर्मा, विनीता शर्मा, पूजा चौधरी, मीना शर्मा एवं हिमांशी सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
