कुचामन में DigiArch India 2026 का आगाज: 70 विद्यार्थियों के इनोवेशन मॉडल और 60 कंपनियों का एक्सपो बना आकर्षण, कलेक्टर बोले- छोटे शहरों से निकलेंगे भविष्य के उद्यमी
कुचामन सिटी। इंजीनियर्स डे के अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में पहली बार इंजीनियरिंग, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और व्यवसायिक संभावनाओं को एक मंच पर लाने वाला DigiArch India 2026 मंगलवार को उत्साह और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में जहां क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी प्रतिभा को करीब 70 इनोवेटिव मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया, वहीं करीब 60 कंपनियों ने बिजनेस एक्सपो में आधुनिक उत्पादों, तकनीकों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। आयोजन के पहले दिन करीब 2500 दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।…
