कुचामन सिटी। भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में अमर पार्श्वगायक मुकेश की स्मृति में 27 अगस्त को विशेष सांगीतिक संध्या ‘मुकेश नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन के सभागार में शुरू होगा।
भारतीय संगीत सदन संस्थान में उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़ ने बताया कि ‘मुकेश नाइट’ में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार महान गायक मुकेश के सदाबहार और लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में ‘जाने कहां गए वो दिन’, ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’ और ‘जीना यहां मरना यहां’ जैसे कालजयी गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुमावत, प्रकाश दाधीच एवं विमल पारीक ने बताया कि ‘मुकेश नाइट’ के आयोजन का उद्देश्य अमर गायक मुकेश के सदाबहार गीतों के माध्यम से उनकी संगीत यात्रा और योगदान को याद करना है।

उन्होंने कहा कि मुकेश की मधुर आवाज और उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से 27 अगस्त को शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन सभागार पहुंचकर इस सुरमयी सांगीतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की।
भारतीय संगीत सदन संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, सचिव घनश्याम गौड़, ने भी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
