ईद-उल-फितर पर मकराना को लाखों रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात, विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने किया लोकार्पण


ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मार्बल सिटी मकराना में जहां एक ओर भाईचारे और खुशियों का माहौल नजर आया, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात ने इस त्योहार को और खास बना दिया। ईद की विशेष नमाज के बाद क्षेत्रीय विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।


मुख्य कार्यक्रम नगर परिषद आबादी क्षेत्र स्थित ‘गैर मुमकिन’ ईदगाह कब्रिस्तान (खसरा नंबर 685) में आयोजित हुआ। यहां विधायक कोष योजना के तहत करीब 49.76 लाख रुपये की लागत से बने सीसी चौक का लोकार्पण किया गया। इस निर्माण से क्षेत्र के लोगों और जायरीन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


इसके अलावा कब्रिस्तान बज्जू साना से भाकरों की ढाणी तक एल.एस.जी. योजना के अंतर्गत 16.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी ब्लॉक सड़क और विधायक कोष से 4.99 लाख रुपये की लागत से तैयार अन्य सीसी सड़क कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के दौरान विधायक ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मकराना का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है और आगे भी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
अंत में अंजुमन कमेटी और स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार

error: News 1 Rajasthan