डीडवाना के CKS हॉस्पिटल में हाई-रिस्क गॉल ब्लैडर  स्टोन सर्जरी में बड़ी सफलता, 70 वर्षीय महिला के पित्ताशय से निकली 100 से ज्यादा पथरियां

चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए डीडवाना के CKS हॉस्पिटल ने एक अत्यंत जटिल और उच्च जोखिम वाली गॉल ब्लैडर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सर्जरी में 70 वर्षीय महिला मरीज के पित्ताशय से 100 से अधिक पथरियां पाई गईं। मरीज का वजन लगभग 110 किलोग्राम (BMI 45) था, जिससे ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने पूरी सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के साथ यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

लंबे समय से दर्द और गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं मरीज

जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से पित्ताशय की पुरानी सूजन के कारण पेट दर्द से परेशान थीं। इसके साथ ही उन्हें हाइपरटेंशन और COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) जैसी गंभीर समस्याएं भी थीं, जिससे सर्जरी को लेकर जोखिम काफी बढ़ गया था। चिकित्सकीय दृष्टि से यह केस बेहद संवेदनशील माना जा रहा था।

ऑपरेशन के दौरान सामने आई बड़ी चुनौती

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज का पित्ताशय 100 से अधिक पथरियों से पूरी तरह भरा हुआ था। इस जटिल स्थिति में भी ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से पूरा किया गया। यह सर्जरी वरिष्ठ सर्जन डॉ. वसीम खान द्वारा की गई, जिसमें डॉ. अरशद और डॉ. समीर ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पूरी टीम ने समन्वय और अनुभव के साथ इस कठिन ऑपरेशन को सफल बनाया।

सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर

हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। उन्हें ओरल डाइट शुरू कर दी गई है और डॉक्टरों की निगरानी में तेजी से रिकवरी हो रही है। चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति में  सुधार  को देखकर आज मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।

ये केस बहुत चुनौतीपूर्ण था – डॉ. वसीम खान 

ये जटिल सर्जरी करने वाले सर्जन डॉ. वसीम खान ने बताया कि यह केस मेडिकल दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण था। मरीज की उम्र, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और COPD जैसी समस्याओं के कारण जोखिम अधिक था। इसके बावजूद हमारी टीम ने पूरी तैयारी और सावधानी के साथ ऑपरेशन किया। हमें खुशी है कि मरीज की हालत अब स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। यह पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्य – जुनैद खान कोटवाल

CKS डीडवाना हॉस्पिटल के CEO एवं प्रबंधक जुनैद खान कोटवाल ने इस सफलता पर कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस तरह के जटिल मामलों में भी हमारी अनुभवी मेडिकल टीम और अत्याधुनिक संसाधन मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत यहां निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

लगातार बेहतर सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ रहा अस्पताल

CKS डीडवाना हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में जटिल सर्जरी के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण, आईसीयू सुविधा और अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है। अस्पताल लगातार क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।

error: News 1 Rajasthan