कुचामन सिटी : बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव की भव्य शुरुआत

डीडवाना। बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ आचार्य नवनीत दाधीच के सानिध्य में हुआ। विशाल नौ दिवसीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण ने अपनी धर्मपत्नी सहित घट स्थापना कर देवी भगवती के प्रथम स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर आचार्य नवनीत दाधीच ने कहा कि “नवरात्रि केवल आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का पावन अवसर है। माँ दुर्गा की भक्ति से समाज में एकता, शांति और संस्कारों की स्थापना होती है।”

पूजन-अर्चन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने सामूहिक आरती में भाग लिया। इस दौरान बजरंग लाल पारीक, गोपाललाल कुमावत, चंद्रप्रकाश कुमावत, एडवोकेट विनोद सिंह, रामचंद्र कुमावत, मुकेश कुमावत, अर्जुनराम चौधरी, बजरंग दास स्वामी, राजाराम प्रजापति, गौरव जांगीड़, मुकेश सिहोटा, सुरेश सिहोटा, युवराज पारीक, निखिल टेलर, कृष्णकांत शर्मा, नथमल मंगलिहारा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अर्जुनराम चौधरी व बजरंग दास स्वामी ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रातः विशेष पूजन और सायंकालीन आरती के उपरांत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

एडवोकेट ओम प्रकाश पारीक ने बताया कि आने वाले दिनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे । उन्होंने बताया की 26 सितम्बर को डांडिया नाइट,27 सितम्बर को गरबा नाइट,29 सितम्बर को शिव तांडव एवं भस्म आरती विशेष प्रस्तुति के आयोजन होंगे । इसके बाद 30 सितम्बर को सुंदरकांड एवं भजन संध्या आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि1 अक्टूबर पूर्णाहुति होगी उसके बाद शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा ।

पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और भक्तजन बड़ी श्रद्धा से देवी मां की आराधना में जुटे हुए हैं।

error: News 1 Rajasthan