इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को शेरानी आबाद कस्बे में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर सुन्नी तब्लीगी जमाअत शिक्षण संस्थान, आई केयर हॉस्पिटल डीडवाना और आईक्यू ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शेरानी जमाअत खाना में संपन्न हुआ।

शिविर में लगभग 700 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 600 मरीजों की आंखों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इंसाफ अली एवं डॉ. संदीप शिवरान (आई हॉस्पिटल डीडवाना) ने की। जांच के बाद 125 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा 500 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे और शेष जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को उपचार संबंधी परामर्श भी दिया।

शिविर में मौलाना मोहम्मद हनीफ खान, आईक्यू ट्रस्ट के हाफ़िज़ मोहम्मद अशरफ़ बरकाती, अशरफ पठान, मौलाना प्यार मोहम्मद, हाजी अब्दुल्लाह खान, नर्सिंग ऑफिसर उमर फारूक, कंपाउंडर मोहम्मद इमरान, मोहम्मद हसन, लैब टेक्नीशियन मोहब्बत अली, अब्दुल रहमान, मोहम्मद अमीन, असलम खान, शादत अली, हाफ़िज़ अनवर और मौलाना लियाकत अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर की व्यवस्थाओं में अख्तर, अब्दुल रज़ाक, जुनेद, अब्दुल रहमान, असफाक, इरफ़ान, आदिल, अब्दुल अजीज, मुस्तफा, इसराइल, इरशाद, जहिर खान और मोहम्मद अनवर सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाई बल्कि पैगंबर साहब के बताए इंसानियत और सेवा के संदेश को भी जीवंत किया।
