कुचामन : आदि गौड़ विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित, समाज के पुरोधाओं का भी हुआ सम्मान
47 प्रतिभाओं का सम्मान कर दिया प्रोत्साहन का संदेश कुचामन सिटी। श्री आदि गौड़ विप्र समाज समिति, कुचामन सिटी की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन हॉस्पिटल रोड स्थित गौड़ भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में समाज की शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 47 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने वाली प्रतिभाएं भी शामिल रहीं। इसके साथ ही समाज के पुरोधाओं…
