डीडवाना-कुचामन साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 61 लाख की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
फेसबुक पर शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डेल्टा एल्गो ऐप के जरिए की थी ठगी, वाराणसी से लखनऊ तक पीछा कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस डीडवाना-कुचामन। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिला साइबर पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 61 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
