कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.70 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त
कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.70 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी कुचामन सिटी ऋतु कुमारी (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में कुचामन सिटी थानाधिकारी…
