मकराना की 203 बंद खदानों की गूंज अजमेर तक, हाई पावर कमेटी के सामने खान धारकों ने खोला मोर्चा,गलत सर्वे से अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल करने का आरोप, दोबारा वास्तविक सर्वे और खदानों को जोन से बाहर करने की उठी जोरदार मांग
मकराना। मकराना की बंद पड़ी 203 खदानों का मुद्दा अब उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पावर कमेटी) के समक्ष पहुंच गया है। अजमेर के जवाहर रंगमंच में रविवार को आयोजित अरावली पॉलिगॉन जनसुनवाई में मकराना के खानधारकों और जनप्रतिनिधियों ने बंद खदानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए खनन गतिविधियों को फिर से शुरू कराने की मांग रखी।मकराना की करीब 203 खदानें अरावली पॉलिगॉन जोन में शामिल होने के कारण लंबे समय से बंद हैं। खानधारकों का कहना है कि खदानों को अरावली…
