48 घंटे… 200 CCTV… और मोग्या गैंग सलाखों के पीछे । मकराना पुलिस ने किया रायथलिया में एक रात में हुई नकबजनी की 3 वारदातों का खुलासा,2 शातिर गिरफ्तार
मकराना । डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में एक ऐसी नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है, जिसने पूरे रायथलिया गांव में दहशत फैला दी थी। एक ही रात में तीन मकानों के पीछे की खिड़कियां तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले मोग्या गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही…
