एमबीसी महिला वर्ग में तीसरी रैंक: सुमन गुर्जर ने रचा इतिहास, कुचामन में हुआ भव्य अभिनंदन
कुचामन सिटी। क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनते हुए शिक्षाविद् नाथूलाल गुर्जर (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, मंगलाना) की धर्मपत्नी सुमन गुर्जर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमबीसी महिला वर्ग में पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गुर्जर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाटीपुरा (तहसील नावां) की मूल निवासी सुमन गुर्जर वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर में सहायक लेखाधिकारी के…
