कासोटिया बने नर्सिंग अधीक्षक, जिला अस्पताल कुचामन में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी में कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे राधेश्याम कासोटिया को नर्सिंग अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर पूरे चिकित्सालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनवर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेश के तहत राधेश्याम कासोटिया को आधिकारिक रूप से नर्सिंग अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपाल मूंड ने इस पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कुचामन ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के नर्सिंग कैडर के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में पहली बार किसी अधिकारी को नर्सिंग अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है, जिससे नर्सिंग स्टाफ का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।



पदोन्नति पर प्रतिक्रिया देते हुए राधेश्याम कासोटिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे नर्सिंग स्टाफ की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. शकील अहमद राव ने कासोटिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि कासोटिया के नेतृत्व में नर्सिंग सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां डॉ. शकील अहमद राव सहित नर्सिंग स्टाफ, रेडियोग्राफर और चिकित्सा अधिकारियों ने राधेश्याम कासोटिया का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
समारोह में डॉ. लक्ष्मण मोहनपुरिया, डॉ. बीएस ढाका, रणवीर सिंह सीनियर, मदनलाल मेहरा, श्रीकृष्ण मुरारी, श्रीकांत सोनी, राजेश मुंडोतिया, जोली चाको, अनिल भगवान सहाय कुमावत, शंभूराम कुकणा, मनोज सिंह, राजूराम महला, हंसराज खिंची, विनोद जाटोलिया, मधु शर्मा, काजल मीणा, गोपालराम रेगर, जितेंद्र विजयता सहित कई गणमान्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan