डीडवाना में शनिवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोजेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। डीडवाना विधायक यूनुस खान के सानिध्य में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और कुछ ही देर बाद अज़ान की आवाज के साथ रोजेदारों ने रोज़ा खोला, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल पेश की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन से हुई। इस अवसर पर विधायक यूनुस खान ने सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीडवाना की जनता ने उन्हें हमेशा प्रेम, विश्वास और सहयोग दिया है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

अपने संबोधन में विधायक यूनुस खान ने कहा कि डीडवाना की जनता की सेवा करना उनका लक्ष्य पहले भी था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। खान ने यह भी कहा कि डीडवाना की धरती हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रही है और यहां के लोग हर धर्म और परंपरा का सम्मान करते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करते आए हैं।
चंग की थाप और फूलों की होली से सजा फागोत्सव
होली स्नेह मिलन समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। फतेहपुर (सीकर) से आई कलाकारों की टीम ने चंग वाद्य यंत्रों की थाप पर पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलाकारों के साथ लोगों ने फूलों की होली खेली और फागुन के रंगों में सराबोर हो गए। रंग-गुलाल की जगह फूलों से खेली गई होली ने कार्यक्रम स्थल को उल्लास और आनंद से भर दिया।

इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका संगीता सोनी, एडवोकेट प्रवीण प्रभाकर तथा अयूब सागर ने अपने मधुर स्वरों में गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।
शाम को रोज़ा इफ्तार, मांगी अमन-चैन की दुआ
जन सेवा केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम को रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठे और इफ्तार किया। इस दौरान हिन्दू समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोजेदारों का रोज़ा खुलवाकर भाईचारे की मिसाल पेश की।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। विधायक यूनुस खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
लोगों ने की आयोजन की सराहना
दिन भर आयोजन का हिस्सा बने क्षेत्र वासियों ने इस अवसर पर कहा कि एक ही स्थान पर होली उत्सव और रोज़ा इफ्तार का आयोजन डीडवाना की पहचान है। यहां के लोग हर त्योहार को मिल-जुलकर मनाते हैं और यही शहर की एकता और भाईचारे की सबसे बड़ी ताकत है।उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश व डीडवाना क्षेत्र के जनमानस ने विधायक यूनुस खान का साफा और माला पहनाकर इस्तकबाल किया।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक भंवराराम खालिया, महावीर औझा, शंकरलाल परसावत, रफीक खान नेता कुचामन सिटी, मोहम्मद हुसैन लीलगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्णाराम रॉयल, पूर्व सरपंच हनुमान पुनिया, शैतानसिंह गावड़िया, दादूबासनी सरपंच गोमाराम मेघवाल, एडवोकेट प्रवीण प्रभाकर, कृष्णबिहारी व्यास, पदम सिंह रूवां, सुभाष गौड़, दूलाराम पुनियां मामड़ोदा, बाबूसिंह खरेश, पूर्व सरपंच रामनारायण मुंदलिया, एडवोकेट राजेन्द्र माथुर, डॉ. अब्दुल मुतलिफ कोटवाल, सुखाराम सेवदा, पूर्व सरपंच रामाकिशन शर्मा, गोमाराम पंवार सिंघाना, मंघाराम मेघवाल, दिलीप ढ़ाका, कल्याणप्रसाद गौड़, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास लेगा, पंचायत समिति सदस्य पूर्णाराम माली, पंचायत समिति सदस्य नारायण बिजारणियां, पंचायत समिति सदस्य अयज प्रजापत, मौलासर प्रधान मंजू देवी मेघवाल, गोकुल प्रसाद वैष्णव, सरपंच श्रवण बिजारणियां, सरपंच त्रिलोक सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गा सिंह बेगसर, सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह आजड़ोली, सरपंच शेर मोहम्मद, कयामुद्दीन कुरैशी, पूर्व सरपंच अलादीन खां, सरपंच प्रतिनिधि मुस्ताक अली धनकोली, पूर्व सरपंच रवी शर्मा, पूर्व सरपंच भंवरलाल सोनी, पूर्व पं.स.स. नाथूराम मेघवाल, श्रीपाल जैन लादड़िया, कासम खां, दिलीप सिंह गावड़ी, सरपंच दयालाराम प्रजापत, पूर्व प.स.स. हेमाराम डारा, भागीरथ बलारा मौलासर, सुरेश सांखला मौलासर, पार्षद नासीर कुरैशी, पूर्व पार्षद सदीक खां, पार्षद प्रतिनिधि नजीर खां, राजूराम चांदबासनी, रधुनाथप्रसाद मेघवाल, कानाराम सैन अध्यक्ष सेन समाज, रामपाल रैगर पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मोतीलाल मानावत, रामप्रसाद वैष्णव, मनरूपाराम भाकर, रामकिशोर टाक खाटू खुर्द, पूर्व सरपंच बनवारी व्यास तोषीणा, मालदास महाराज, मांगीलाल नेहरा, पंचायत समिति सदस्य डेडाराम मेघवाल, भागीरथ रूलानिया, नटवर लाल सिखवाल, दोलाराम डूकिया, सुनिल रोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक यूनुस खान ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों का कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।
