डीडवाना–कुचामन महिला कांग्रेस को नई कमान: कोमल लाडना बनीं जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार में 10 जिलों को मिले नए अध्यक्ष

राजस्थान महिला कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक विस्तार के तहत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में डीडवाना–कुचामन जिले की कमान गच्छीपुरा की बेटी श्रीमती कोमल लाडना को सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कोमल लाडना: युवा चेहरा, मजबूत संगठनात्मक पकड़

महज 26 वर्ष में जिलाध्यक्ष बनने वाली कोमल लाडना मूल रूप से मकराना उपखंड के गच्छीपुरा क्षेत्र के इटावा (बामणिया) से जुड़ी हुई हैं।उनकी दादी शांति देवी पंचायत समिति सदस्य रही है । उनके पिता का नाम कैलाश चंद है । बीएससी, बीएड और एमए,तक शिक्षित कोमल  ब्लॉक मकराना की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं।  कोमल लाडना कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, क्षेत्रीय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन, विधानसभा व लोकसभा चुनावों में प्रचार-प्रसार तथा संगठन को मजबूत करने के कार्यों में लगातार सक्रिय रही हैं। वहीं सामाजिक गतिविधियों के तहत दलित व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शिक्षा से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोमल सहित प्रदेश के 10 जिलों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति  संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा एवं शीर्ष नेतृत्व का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी ने जिन महिलाओं पर भरोसा जताया है, वे न केवल संगठन को मजबूती देंगी बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। हम सभी मिलकर राहुल गांधी की न्याय की लड़ाई को और तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे। महिला कांग्रेस का लक्ष्य है कि हर जिले में महिलाओं की आवाज़ को ताकत मिले और सामाजिक न्याय की लड़ाई और मजबूत हो।

मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कोमल लाडना को बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देना संगठन के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिले में नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।

नियुक्ति के बाद कोमल लाडना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक सशक्त टीम के रूप में काम करेंगे।

जिले में उत्साह का माहौल

डीडवाना–कुचामन जिले में नई नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ,पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, चेतन डूडी सहित कई नेताओं ने भी कोमल लाडना को शुभकामनाएं दीं है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई हैं।

error: News 1 Rajasthan