कुचामन सिटी में पारीक समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन मजबूती और पारदर्शिता के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति की मुहर

कुचामन शहर के ब्रह्मपुरी स्थित पारीक भवन में रविवार को आयोजित पारीक समाज की महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित ने की। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए।

नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक के दौरान अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित एवं कार्यकारी अध्यक्ष कुञ्जबिहारी जोशी ने समाजबंधुओं से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में समाज के अनुभवी और युवा सदस्यों को दायित्व सौंपते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं —

अध्यक्ष: भंवरलाल पुरोहित

कार्यकारी अध्यक्ष: कुञ्जबिहारी जोशी

उपाध्यक्ष: पुरुषोत्तम पुरोहित, पुखराज पुरोहित, डॉ. दिलीप पारीक

सचिव: कृष्णकुमार व्यास

सहसचिव: पवन पुरोहित

कोषाध्यक्ष: सांवरमल पुरोहित

सह कोषाध्यक्ष: बनवारी पुरोहित

भवन प्रभारी: हेमंत व्यास

मीडिया प्रभारी: विजय पुरोहित, विमल जोशी

सलाहकार मंडल — एडवोकेट महेन्द्र कुमार व्यास, एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक, एडवोकेट महेश पारीक

संरक्षक — तेजपाल पारीक, मधुसूदन पुरोहित, कमल कुमार पुरोहित, शंकरलाल व्यास, चम्पालाल पाण्डिया, राधामोहन पुरोहित, सुखदेव पारीक, वासुदेव पारीक, कृष्ण कुमार तिवाड़ी

कार्यकारिणी सदस्य — मनोज जोशी, हेमराज पारीक, रामचन्द्र पारीक, सत्यनारायण पांचवा, सुशील पारीक, सोहनलाल पुरोहित, प्रहलाद पारीक, गिरीश जोशी, अंकुर पुरोहित, मनोहर पाण्डिया, मुकेश जोशी, नरेन्द्र पुरोहित, दिलीप पाण्डिया, राकेश पारीक, विष्णु पुरोहित, हरिशंकर तिवाड़ी, गोविन्द जोशी, कुलदीप पुरोहित, पुष्पेन्द्र पुरोहित, शिवप्रसाद पारीक, सुरेश बोहरा (खारिया वालों) को शामिल किया गया।

मंगलाचरण के साथ बैठक का शुभारंभ

बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षाविद् मधुसूदन पारीक द्वारा मंगलाचरण एवं मां शारदे के वंदन के साथ किया गया। इसके बाद समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार साझा किए गए।

निवर्तमान अध्यक्ष ने जताया आभार,

निवर्तमान अध्यक्ष चम्पालाल पाण्डिया ने अपने चार वर्षीय कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए समाजबंधुओं का आभार प्रकट किया। बैठक में कार्यकारिणी में “कार्यकारी अध्यक्ष” पद को औपचारिक रूप से सृजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस निर्णय को संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

महिला मंडल पुनर्गठन और कार्य संचालन को लेकर प्रस्ताव

पुरुषोत्तम पुरोहित ने महिला मंडल के चुनाव कर पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई। वहीं कमलकुमार पुरोहित ने अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनकी अनुमति से कार्यकारी अध्यक्ष को कार्य संचालन का दायित्व देने का सुझाव दिया तथा बिना अनुमति कोई स्वविवेक निर्णय नहीं लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में स्वीकार किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित करने पर जोर

विप्र समाज के नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने भविष्य में समाज की चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनोज जोशी का सम्मान

इस अवसर पर पारीक समाज के सदस्य मनोज जोशी के सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाजबंधुओं ने माल्यार्पण एवं साफा बंधन कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

बैठक के अंत में अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

error: News 1 Rajasthan