डीडवाना के गुलाम नबी आज़ाद खान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष


शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में काम कर रही गैर-राजनीतिक संस्था वर्ल्ड पीस हार्मनी (World Peace Harmony) ने राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन शकील सैफी (Shakeel Saifi) ने डीडवाना के पत्रकार एवं समाजसेवी गुलाम नबी आज़ाद खान को वर्ल्ड पीस हार्मनी का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति राजस्थान में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। गुलाम नबी आज़ाद खान लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, आपसी सद्भाव और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे हैं। साथ ही वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं, जिसे देखते हुए संस्था ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
गौरतलब है कि वर्ल्ड पीस हार्मनी एक गैर-राजनीतिक संगठन है ,जिसका संस्था का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। संस्था विभिन्न सामाजिक अभियानों, संवाद कार्यक्रमों और जन-जागरूकता गतिविधियों के जरिए “विविधता में एकता” का संदेश देती है। संगठन का मानना है कि धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर ही एक शांतिपूर्ण और मजबूत समाज का निर्माण संभव है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार गुलाम नबी आज़ाद खान ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है।

उन्होंने कहा कि वे राजस्थान में वर्ल्ड पीस हार्मनी के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के हर जिले में संगठन की सक्रिय इकाइयों का गठन किया जाए और युवाओं, बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर शांति और सद्भाव का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


वहीं, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील सैफी ने पत्रकार गुलाम नबी आज़ाद खान को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में संगठन नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। शकील सैफी ने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद खान का सामाजिक अनुभव, पत्रकारिता की समझ और जमीनी जुड़ाव वर्ल्ड पीस हार्मनी के उद्देश्यों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज में नफरत नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना है।


शकील सैफी ने यह भी कहा कि वर्ल्ड पीस हार्मनी देशभर में शांति, भाईचारे और मानवता के पक्ष में काम कर रही है और राजस्थान जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध प्रदेश में संगठन का विस्तार संस्था के मिशन को और मजबूती देगा।
इस नियुक्ति से राजस्थान मेंन सामाजिक सद्भाव को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।

विभिन्न संगठनों व समर्थकों ने दी बधाइयाँ

पत्रकार गुलाम नबी आज़ाद खान की वर्ल्ड पीस हार्मनी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डीडवाना सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने उन्हें फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को राजस्थान में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कई संगठनों ने विश्वास जताया कि गुलाम नबी आज़ाद खान के नेतृत्व में वर्ल्ड पीस हार्मनी राजस्थान में सक्रिय होकर सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और एकता के संदेश को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। समर्थकों ने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद खान की निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक प्रतिबद्धता और जमीनी अनुभव संगठन को नई ऊर्जा देंगे और आमजन को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

error: News 1 Rajasthan