गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन

गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन

पिता स्व. रामेश्वर लाल चौधरी को दी श्रद्धांजलि,

राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हरीश चन्द्र कुमावत को भी अर्पित की पुष्पांजलि

राजस्थान सरकार में राजस्व ,उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने बुधवार को कुचामन सिटी में अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया।
दिन की शुरुआत उन्होंने अपने पिता, दिग्गज किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर लाल चौधरी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर भावुक होते हुए मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि “पिता जी ने हमेशा किसानों की आवाज बुलंद की और क्षेत्र की जनता को परिवार मानकर सेवा की। उन्हीं के आदर्श और संस्कार आज मुझे जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं।”

इसके बाद राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी को उनके निजी आवास पर भारी तादाद में पहुंचे समर्थकों, राजकीय अधिकारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।

यहां मंत्री विजय सिंह चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया और उपस्थित लोगों को भी पौधे लगाने और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने की बात कही

राजनीतिक गुरु स्व. हरीश चन्द्र कुमावत को किया नमन

इसके बाद मंत्री चौधरी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु और चार बार विधायक रहे स्वर्गीय हरीश चन्द्र कुमावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा कार्यालय “हरीश कुमावत अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
विजय सिंह चौधरी ने कहा कि “स्व. हरीश चन्द्र कुमावत मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता के लिए संघर्ष मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा और हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा के नेतृत्व में कुचामन सिटी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंत्री चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

गौशाला में की गौसेवा, कार्यकर्ताओं से की अपील

इसके बाद उनका काफिला कुचामन गौशाला बीड़ पहुंचा, जहां उन्होंने गौमाता को चारा खिलाया और गौसेवा की।

समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “व्यस्त जीवन में भी हमें गौसेवा के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और कर्तव्य है।”

एकलव्य एकेडमी विद्यालय में हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

शहर के स्टेशन रोड स्थित एकलव्य एकेडमी विद्यालय में मंत्री चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक मनोज जोशी और संचालक अमन जोशी ने पूरे स्टाफ के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में यह संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा की पहचान बन चुका है।

शाकंभरी माता मंदिर में की प्रार्थना

मंत्री विजय सिंह चौधरी शाकंभरी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश में शांति, विकास और खुशहाली की प्रार्थना की।

मेसर्स नेमाराम बराला परिवार की और से भी राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का भव्य स्वागत इस मौके पर किया गया इस दौरान क्षेत्रवासी भी काफी संख्या में मौजूद थे ।

विकास समिति और अन्य संस्थाओं ने किया स्वागत

कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा के नेतृत्व में एचपी काबरा महाविद्यालय और कुचामन महाविद्यालय क्षेत्र में भी मंत्री का स्वागत किया गया। इसी तरह नली का बालाजी क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया।पार्षद और पत्रकार अय्यूब शेख ने भी राजस्व ,उपनिवेशन और सैनिक कल्याण मंत्री और नावां विधायक विजय सिंह चौधरी का वार्डवासियों की और से स्वागत और अभिनंदन किया

पंचायत समिति में जनसुनवाई, समस्याओं का मौके पर निस्तारण

दिन के अंत में मंत्री चौधरी पंचायत समिति कुचामन सिटी पहुंचे, जहां क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर आए।

उन्होंने धैर्यपूर्वक सबकी बात सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भी आमजन और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जरूरतमंदों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल भी वितरित किए ।

error: News 1 Rajasthan