भामाशाह बिरदाराम खाखल के सहयोग से राजकीय सीनियर स्कूल सिंगरावट कलां में 260 विद्यार्थियों को मिली जैकेट्स
डीडवाना उपखंड के सिंगरावट कलां स्थित राजकीय सीनियर स्कूल में उस समय भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला, जब भामाशाह बिरदाराम खाखल ने कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत सभी 260 विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की जैकेट्स भेंट कीं। ठंड के मौसम में विद्यार्थियों के लिए यह उपहार केवल वस्त्र नहीं, बल्कि संवेदना और सरोकार का प्रतीक बन गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह बिरदाराम खाखल ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है, उन्होंने कहा…
