डीडवाना को मिला क्रिकेट का नया ठिकाना: “क्रिक बॉक्स RJ-37” से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना) डीडवाना में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन खास बन गया, जब शहर को एक आधुनिक इनडोर क्रिकेट हब की सौगात मिली। मेगा हाईवे पर रहमान गेट के सामने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शेखा बासनी और एसके फर्नीचर के मध्य स्थित इनडोर टर्फ क्रिकेट बॉक्स “क्रिक बॉक्स RJ-37 – डीडवाना क्रिकेट हब” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, उभरते क्रिकेटरों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साह से भर दिया।…

Continue reading

डीडवाना की बेटी बुलबुल सोलंकी का BSF में चयन,मेहनत और संकल्प से रचा इतिहास

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना) डीडवाना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। सींघी बास निवासी बुलबुल सोलंकी, पुत्री श्री भगवान सोलंकी का SSC GD भर्ती परीक्षा के माध्यम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में फाइनल चयन हुआ है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली बुलबुल ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने डीडवाना को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की पहचान दिलाई है। खुशी की लहर, क्षेत्र…

Continue reading

खुदा अपने वलियों से होता है राज़ी ,मिलेगी ये दर से हमें सरफ़राज़ी……मारोठ में हाजी बाबा का सालाना उर्स अकीदत और सूफियाना रंग में संपन्न,

मारोठ में सूफी संत हाजी बाबा का सालाना उर्स पूरे अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हो गया। उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई, जबकि असर और मगरिब की नमाज के दरमियान विशेष चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दरगाह परिसर सूफियाना कलामों और दुआओं की सदाओं से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल इबादत और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाली से हुई, जहां कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से…

Continue reading

सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बनने पर मनोज जोशी का भव्य सम्मान,राम बाग रिसॉर्ट में समारोह आयोजित।

कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बनने पर शहर के राम बाग रिसॉर्ट में वरिष्ठ पत्रकार मनोज जोशी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजजनों और गणमान्य नागरिकों ने साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोशी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर अक्षय दवे पंडित और सुमित शर्मा जिलिया ने विशेष रूप से मनोज जोशी को साफा पहनाकर, माला अर्पित कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने भी माला…

Continue reading

छोटी बेरी में रक्तदान शिविर, 160 यूनिट रक्त संग्रह,आंखों की निःशुल्क जांच कर ,दी गई दवाएं

डीडवाना के छोटी बेरी में मरहूम सलीम खान भोमिया, मरहूम शब्बीर ख़ास , मरहूम सलीम खान , मरहूम मुबारक खान और मरहूम जावेद खान की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मरहूमीन को खिराजे-अकीदत पेश करने के साथ-साथ मानवता की सेवा का सशक्त संदेश लेकर आया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक लगातार चला। इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कुल 160 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया…

Continue reading

मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस का मकराना में बड़ा प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; विधायक जाकिर गैसावत बोले—“लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

राजस्थान में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर मकराना में सियासी हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के नियमों के उल्लंघन और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मकराना कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में ‘इलेक्ट्रोल मैन्युअल 2023’ के पैरा 11.3.2 (2) का हवाला देते हुए बताया कि नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति या…

Continue reading

सांगलिया धूणी में 31 जनवरी व 1 फरवरी को भव्य बरसी एवं समाधि पूजन समारोह, देशभर से संत-भक्त होंगे शामिल

सीकर जिले की सांगलिया धूणी एक बार फिर संत परंपरा की आध्यात्मिक आभा से सराबोर होने जा रही है। सांगलिया धूणी के संत शिरोमणि पीठाधीश्वर परम् श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री लादूदास जी महाराज की 61वीं बरसी, श्री श्री 1008 श्री भगतदास जी महाराज की 22वीं बरसी तथा श्री श्री 1008 श्री बंशीदास जी महाराज की 9वीं बरसी के अवसर पर दो दिवसीय बरसी एवं समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 31 जनवरी…

Continue reading

400 किमी की CCTV खंगालकर ATM लूट गैंग तक पहुंची पुलिस, 20 लाख की वारदात का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र में हुई बड़ी ATM लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक शातिर गिरोह को पकड़ते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गैस कटर से SBI बैंक के ATM को काटकर लाखों रुपये लूट लिए थे। इस कार्रवाई में लूट में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी जेवू सिंह के सुपरविजन में…

Continue reading

देवनारायण योजनाओं में ऐतिहासिक गति: 15 साल के अधूरे काम 2 साल में पूरे — ओमप्रकाश भडाणा

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने शनिवार को कुचामन सिटी में स्पष्ट शब्दों में कहा कि देवनारायण योजना के लिए जो काम पिछले 15 वर्षों में नहीं हो सके, वे भजनलाल सरकार ने महज 2 साल में कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं को केवल फाइलों तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। होटल केसर पैलेस में भव्य स्वागत स्टेशन रोड स्थित होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा के…

Continue reading

कुचामन सिटी : झालरा रोड आगजनी कांड का खुलासा, आरोपी राजवीर सिंह गिरफ्तार

कुचामन सिटी में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी संसाधनों और आसूचना के सटीक इस्तेमाल से यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डीडवाना–कुचामन ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा और वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कुचामन शहर के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan