हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल

हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को बांधा रक्षा सूत्र, सांप्रदायिक ताकतों को मिला करारा जवाब डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना विधानसभा क्षेत्र में इस बार रक्षाबंधन का पर्व केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं रहा, बल्कि एक ऐतिहासिक सामाजिक संदेश बनकर सामने आया। विधायक निवास स्थान पर रविवार सुबह से ही बहनों का तांता लगा रहा। हर गांव और ढाणी से आई हजारों हिंदू बहनें हाथों में नारियल और…

Continue reading

चॉक बॉल विश्वकप में भारत की जीत में कुचामन की बेटियों का जलवा

इंडोनेशिया के बाली शहर में चल रहे तृतीय चॉक बॉल विश्वकप में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में इंडोनेशिया को 45-40 से मात देकर जीत का परचम लहराया। इस ऐतिहासिक जीत में कुचामन सिटी की दो बेटियों, निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर का अहम योगदान रहा। दोनों ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की छात्राएं निशा और चिंकी पहले ही अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा…

Continue reading

रिश्तों की डोर ने बांधी खुशियां — महावीर इंटरनेशनल संस्था ने अपनाघर में 72 प्रभुजी संग मनाया रक्षाबंधन

“सबकी सेवा, सबको प्यार, जीओ और जीने दो” — इसी भावना के साथ कुचामन सिटी में।सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा एवं वीर सदस्यों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व अपनाघर आश्रम में बसे 72 प्रभुजी के साथ हर्षोल्लास से मनाया। दोस्ती और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बीमार, लाचार, असहाय और बेसहारा लोगों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मुँह मीठा करवा कर यह दिन उनके लिए यादगार बना दिया गया। प्रभुजी को फ्रूट खिलाकर और उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए इस…

Continue reading

डीडवाना लायंस क्लब चुनाव सम्पन्न: मुकेश रूवटिया फिर बने अध्यक्ष, सेवा और सदस्यता विस्तार पर रहा फोकस

डीडवाना लायंस क्लब के वर्ष 2025-26 के चुनाव और पदस्थापना समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के होटल क्लार्क में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व सेवा कार्यों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायन प्रथम उप प्रान्तपाल निशान्त जैन भीलवाड़ा ने पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाई। मुकेश रूवटिया को फिर सौंपी गई कमानकार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन सीए (डॉ.) मुकेश रुवटिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन…

Continue reading

कुचामन से पहली बार काकोट पहुंचेगी वीर शिरोमणि करमाबाई की शोभायात्रा, 10 अगस्त को हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

कुचामनसिटी से काकोट स्थित वीर शिरोमणि करमाबाई मंदिर तक इस वर्ष पहली बार विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 10 अगस्त को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जीप, कार, मोटरसाइकिल जैसे वाहनों के साथ ध्वज सजाकर रवाना होंगे और काकोट पहुंचकर वीर शिरोमणि करमाबाई के दर्शन करेंगे। गुरुवार को मेगा हाईवे बाईपास पर स्थित होटल न्यू शारदा पैलेस में कर्मा बाई समिति की बैठक समिति अध्यक्ष डॉ. गोविंदराम चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसमाज के…

Continue reading

कुचामन में बढ़ते अपराधों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, विनायक कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में दुकान के टूटे ताले, चोरों ने एसपी को दिया सीधा चैलेंज

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी की शांत मानी जाने वाली फिजा अब चोरों के हौंसलों से कांप रही है। पहले ज्वैलरी शॉप और अब किराणा स्टोर — लगातार हो रही चोरियों ने न सिर्फ शहरवासियों की नींद उड़ा दी है बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। चोर अब इतना बेखौफ हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर को भी खुलेआम चुनौती दे दी है। बुधवार शाम एसपी ऋचा तोमर ने कुचामन में शांति समिति और सीएलजी सदस्यों…

Continue reading

डॉ. प्रहलाद जांदू ने उप निदेशक पद पर कुचामन में कार्यभार संभाला, ज्वाइनिंग पर भगतसिंह यूथ ब्रिगेड और विश्व जाट महासभा ने किया सम्मान

राजकीय बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय, कुचामन सिटी में डॉ. प्रहलाद जांदू ने उप निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सोमवार को भगतसिंह यूथ ब्रिगेड एवं विश्व जाट महासभा की ओर से उनके कार्यालय में आत्मीय स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जांदू को पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यभार ग्रहण करने पर न केवल संस्थागत स्तर पर उत्साह का माहौल दिखा, बल्कि क्षेत्रीय जनसमुदाय में भी प्रसन्नता देखी गई। विश्व…

Continue reading

लायंस क्लब की भव्य कांवड़ यात्रा सम्पन्न, ‘आओ खुशियाँ बाँटें’ अभियान के तहत सामाजिक सौहार्द और भक्ति का अनुपम संगम

लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को “आओ खुशियाँ बाँटें” सेवा अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं श्रद्धा से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह को जीवंत किया, बल्कि समाज में सेवा और सौहार्द की भावना को भी मजबूती प्रदान की। गायत्री मंदिर से शुरू हुई यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शहर यात्रा की शुरुआत स्थानीय गायत्री मंदिर से हुई, जहाँ उपस्थित श्रद्धालु कांवड़ियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। तत्पश्चात…

Continue reading

शुगर लेवल 370, फिर भी नहीं हिले विधायक गैसावत – 11 घंटे से लगातार जारी है टोल विरोध धरना

मकराना (डीडवाना-कुचामन)। मकराना-मंगलाना टोल प्लाजा पर हो रही टोल वसूली के खिलाफ मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत का हौसला उस वक्त और चर्चा में आ गया जब उनके स्वास्थ्य परीक्षण में शुगर लेवल 370 निकला, बावजूद इसके वे बीते 11 घंटों से लगातार धरने पर डटे हुए हैं। इस जज़्बे को देखकर संगमरमर व्यवसायी अजीज गहलोत ने कहा, “विधायक जाकिर हुसैन गैसावत क्षेत्र की जनता के लिए जिस तरह अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना धरने पर बैठे हैं, वह मिसाल है। यह लड़ाई सिर्फ…

Continue reading

राजस्थान में SIR प्रक्रिया को लेकर डॉ. सतीश पूनिया का आह्वान – “मतदाता सूची पुनरीक्षण,लोकतंत्र के प्रति ज़िम्मेदारी”

राजस्थान में SIR प्रक्रिया को लेकर डॉ. सतीश पूनिया का आह्वान – “मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र के प्रति ज़िम्मेदारी”कुचामन में बोले – हर नागरिक निभाए सक्रिय भागीदारी, एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कुचामन सिटी। हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को कुचामन प्रवास के दौरान कहा कि राजस्थान में शुरू होने वाली चुनाव आयोग की SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया, लोकतंत्र की नींव को मज़बूती देने का कार्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan