राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस पर याद किए योगदान

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को शहर के कनोई पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता, शांति और सौहार्द को बढ़ावा देंगे। गौरतलब है कि हर साल 20 अगस्त को पूरे देश में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जो राजीव गांधी के जन्मदिन को समर्पित है। इस दिवस का उद्देश्य समाज…

Continue reading

गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन

गौसेवा और जनसुनवाई के बीच सादगी से मनाया राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जन्मदिन पिता स्व. रामेश्वर लाल चौधरी को दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हरीश चन्द्र कुमावत को भी अर्पित की पुष्पांजलि राजस्थान सरकार में राजस्व ,उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने बुधवार को कुचामन सिटी में अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया।दिन की शुरुआत उन्होंने अपने पिता, दिग्गज किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर लाल चौधरी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।…

Continue reading

कुचामन निलंबन पर डोटासरा का तीखा वार: लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण

कुचामन निलंबन पर डोटासरा का तीखा वार: लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे लोकतंत्र की “खुली हत्या” करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से राजनीतिक दुश्मनी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही…

Continue reading

कुचामन निलंबन विवाद पर महिला कांग्रेस का हमला: लोकतंत्र की हत्या और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन को लेकर अब महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या और जनता के साथ अन्याय करार दिया। सारिका चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को बीच कार्यकाल में निलंबित करना भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक की साज़िश को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले के पीछे लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलने…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू

कुचामन नगर परिषद में भूचाल : सभापति और उपसभापति दोनों निलंबित, सियासी समीकरण बदलने शुरू डीडवाना-कुचामन जिले की राजनीति में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक साथ नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला दोनों को निलंबित कर दिया। यही नहीं, हेमराज चावला को पार्षद पद से भी हटा दिया गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे नगर परिषद और…

Continue reading

“प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख”। मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन कुचामन सिटी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभाग, जिला और उपखंड स्तर पर सम्मानित हुए मुस्लिम समाज कुचामन सिटी के नुमाइंदों का मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से गुलाबबाड़ी स्थित बालिका विद्यालय प्रांगण में सोमवार को एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सम्मानित हुए समाज के नुमाइंदे कार्यक्रम में विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए…

Continue reading

कुचामन सिटी : कुचामन नगर परिषद आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही, परिषद को पटरी पर लाने की मांग

कुचामन सिटी नगर परिषद की बिगड़ती आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने की मांग उठी है। परिषद उपसभापति हेमराज चावला ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि करीब 20 माह पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से परिषद की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य व सफाई ठेकेदारों के भुगतान अटके पड़े हैं, वहीं लगभग 3 करोड़ रुपये बिजली विभाग के भी बकाया बताए जा रहे हैं। पिछले 16–17 महीनों से पार्षदों के मानदेय तक का…

Continue reading

अजमेर रेंज आईजी का कुचामन दौरा : पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

अजमेर रेंज आईजी ने किया कुचामन थाने का निरीक्षण पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर दिया अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह सोमवार को कुचामन दौरे पर रहे ।पहले वे एडिशनल एसपी ऑफिस पहुंचे, इसके बाद कुचामन थाने पहुंचे आईजी राजेंद्र सिंह को पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी ने कुचामन थाने का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौजूद रही। । कुचामन सिटी थाने के निरीक्षण के दौरान आईजी राजेंद्र…

Continue reading

श्री चारभुजा मंदिर परिसर में श्रीराधा नाम संकीर्तन से गूंजी भक्ति रस की धारा

कुचामन सिटी के पुरानी धान मंडी स्थित श्रीचारभुजा मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनुपम केंद्र बन गया। रसोत्सव मंडली के तत्वाधान में आयोजित श्रीराधा नाम संकीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम में भजन गायक मुकेश राजपुरोहित ने अपने मधुर स्वरों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि हर कोई ‘राधे-राधे’ की धुन में झूम उठा। पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने संकीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि नाम संकीर्तन से मन को शांति और आत्मा को…

Continue reading

कुमावत विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, 2 नवंबर को होगा चौदहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन

कुचामन सिटी में कुमावत विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक आज समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भवन के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि भवन के भूतल पर बनाए जा रहे दस कमरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दोनों ओर बरामदे का कार्य भी अंतिम चरण में है। समिति हॉल के लिए ग्रेनाइट आ चुका है और इसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan